Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > दुर्गा के नौ रूपों को धारण किया महिलाओं ने

दुर्गा के नौ रूपों को धारण किया महिलाओं ने

दुर्गा के नौ रूपों को धारण किया महिलाओं ने
X

ग्वालियर, न.सं.। दुर्गा के नौ रूप जिसे विश्व भर में हिन्दू धर्म अनुसार नवरात्रि के महत्पूर्ण पर्व के तौर पर नौ दिन अलग-अलग दुर्गा रूपों में पूजा जाता है। नौ दुर्गा में नौ रूपों की पूजा स्वास्थ्य, समृद्धि, ऊर्जा, ज्ञान प्राप्ति, एकता और शांति के लिए की जाती है। हम उनमें भेद-भाव ना करते हुए पूरी श्रद्धा और निष्ठा भाव से उन्हें पूजते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए साड़ीनोटसारी ग्रुप की फाउनडर रिचा शिवहरे व ग्रुप की नारीयों ने मिलकर दुर्गा के नौ रूपी फोटो शूट से लोगो में जागरुकता लाने की कोशिश की है, कि दुर्गा हो या एक सामान्य महिला सब अपनी अलग-अलग रंग, रूप और क्षमताओं में अपने ही अंदाज में सक्षम हैं। जब दुर्गा के विभिन्न रूपों में भेदभाव नहीं होता तो और महिलाओं के साथ भेदभाव कैसा। दुर्गा के इन नौ रूपों में शैलपुत्री शांता बनर्जी, ब्रम्हचारीनी हनी धवन, चंद्रघंटा करिश्मा जैन, कुष्मांडा पूजा कुशवाह, स्कंदमाता रिचा शिवहरे, कात्यायनी प्रतिभा शर्मा, कालरात्रि पाखी अरोरा, महागौरी राधिका गुप्ता एवं सिद्धिदात्री प्रज्ञा बंसल बनी हैं। शूट कांसेप्ट रिचा शिवहरे, माँ के रूप का मेकअप आशा जेसवानी एवं फोटोग्र्राफी निखिल दीक्षित ने की है।

Updated : 13 April 2024 12:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top