Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > दिवाली बाद रेल यात्रा करने से पहले जान लीजिए अपनी गाड़ी का संचालन

दिवाली बाद रेल यात्रा करने से पहले जान लीजिए अपनी गाड़ी का संचालन

234 ट्रेनें रद्द, नई साल में इन दिनों रद्द रहेगी वंदे भारत ट्रेन

दिवाली बाद रेल यात्रा करने से पहले जान लीजिए अपनी गाड़ी का संचालन
X

ग्वालियर,न.सं.। मथुरा यार्ड की री-मॉडलिंग के चलते ट्रेनों को रद करने से लेकर मार्ग में परिवर्तन किया गया है। करीब 234 ट्रेनें रद की है। 14 ट्रेनों को आंशिक किया गया रद 12 ट्रेनों का संचालन देरी से होगा। जनवरी में पहली बार वंदे भारत ट्रेन को रद किया गया है। जिन गाडिय़ों को रद किया है जल्द ही उनकी बुकिंग भी बंद कर दी जाएगी। यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा यार्ड की रिमाडलिंग के चलते ट्रेनों को रद करने से लेकर मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिन ट्रेनों को रद किया जा रहा है। जल्द ही उनमें बुकिंग भी बंद हो जाएगी। पूर्व में जिन यात्रियों ने टिकट की बुकिंग करा रखी है। उनका पैसा लौटाया जाएगा।

वहीं ट्रेनों से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार कराया जाएगा। इससे यात्रियों को इसकी जानकारी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि 30, 31 जनवरी, एक और दो फरवरी 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस रद रहेगी। इस ट्रेन का संचालन रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के मध्य होता है। यह पहला मौका है जब वंदे भारत को रद किया जा रहा है।

पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 10 जनवरी से 4 फरवरी तक और जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 12 जनवरी से 6 फरवरी तक नहीं चलेगी। खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 21 जनवरी से 4 फरवरी तक, कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस का 22 जनवरी से 5 फरवरी तक संचालन बंद रहेगा।

झांसी-हजरत निजामुद्दीन-झांसी गतिमान एक्सप्रेस जनवरी में 29, 30, 31 और फरवरी में 1, 3, 4, 5 तारीख को निरस्त रहेगी। झांसी-नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस 4 जनवरी से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

मानिकपुर-निजामुद्दीन उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12 जनवरी से 6 फरवरी तक और निजामुद्दीन-मानिकपुर उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 11 जनवरी से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी। त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस 27 जनवरी से 3 फरवरी तक, नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 29 जनवरी से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी। नांदेड़-अमृत्तसर सचखंड एक्सप्रेस 21 जनवरी से 4 फरवरी तक, अमृत्तसर-नांदड़ सचखंड एक्सप्रेस 23 जनवरी से 6 फरवरी तक, वास्को डि गामा-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस 20 जनवरी से 3 फरवरी तक और निजामुद्दीन-वास्को डि गामा गोवा एक्सप्रेस 22 जनवरी से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

सिवनी-फिरोजपुर कैंट पातालकोट एक्सप्रेस 11 जनवरी से 5 फरवरी तक और फिरोजपुर कैंट-शिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 12 जनवरी से 6 फरवरी तक निरस्त रहेगी। कोरबा-अमृत्तसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 21 जनवरी से 4 फरवरी तक और अमृत्तसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 23 जनवरी से 6 फरवरी तक निरस्त रहेगी। जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जनवरी से 4 फरवरी तक और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 जनवरी से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी। जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 25 जनवरी से 4 फरवरी तक और निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 26 जनवरी से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी। कासगंज-आगरा फोर्ट-कासगंज पैसेंजर 22 जनवरी से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

-नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस : 26 और 27 नवंबर, आगरा छावनी-मितावली से गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली।

-वंदे भारत एक्सप्रेस : 27 जनवरी, आगरा छावनी-मितावली, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली।

Updated : 12 Nov 2023 1:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Digital Desk

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top