Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > लोहा व्यापारियों को न्याय मिलना चाहिए: कमलनाथ

लोहा व्यापारियों को न्याय मिलना चाहिए: कमलनाथ

लोहा व्यापारियों को न्याय मिलना चाहिए: कमलनाथ
X

ग्वालियर, न.सं.। लोहिया बाजार व्यापार संघ अपनी जमीन पाने के लिए हर जोर आजमाइश कर रहा है। इसी श्रंृखला में व्यापारी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले और जमीन के लिए गुहार लगाई। कमलनाथ ने लोहा व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि पूरे पैसे जमा होने के बाद भी व्यापारियों को जगह नहीं मिल पा रही है, यह बात चिंताजनक है। व्यापारियों को न्याय मिलना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि 14 वर्ष से हमे जमीन नहीं मिल पाई है, जबकि दो बार कैबिनेट के निर्णय हो चुके हैं। शासन ने उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद जमीन की रेट तय कर हमसे पैसे वर्ष 2007 में ही ले लिए थे। उसमें आधी जमीन शासन की कमजोरी की वजह से भू-माफिया लोगों ने विवादित कर दी है। शेष अविवादित जमीन में भी प्रशासन अपना अड़ंगा लगा रहा है। हम व्यापारी दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं। कमलनाथ ने पूरी बात सुनकर कहा कि हम सरकार में आए तो आपके साथ न्याय होगा। मिलने वालो में मोहन माहेश्वरी, संजीव गुप्ता, व्यवसाई संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल, उपाध्यक्ष संजय जैन, सचिव निर्मल जैन, वीरू गेंडा, महेंद्र जैन, शेखर जैन एवं सुभाष अग्रवाल आदि शामिल थे। जमीन को लेकर व्यापारी रविवार को सुबह 8 बजे बाबा खाटू श्याम बाबा के दरबार में हवेली बिरला नगर में अर्जी लगाएंगे।

Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top