Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ना राहुल - ना प्रियंका - ना कमलनाथ, कांग्रेस के इन नेताओं ने ग्वालियर - भिंड में नहीं किया प्रचार

ना राहुल - ना प्रियंका - ना कमलनाथ, कांग्रेस के इन नेताओं ने ग्वालियर - भिंड में नहीं किया प्रचार

ग्वालियर की जनता पूछ रही कमलनाथ ग्वालियर से क्यों बना रहे दूरी

Kamalnath
X

ग्वालियर में कमलनाथ, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने नहीं की जनसभा 

ग्वालियर। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। अब कल मतदान होगा। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया। एक बार फिर सभी की निगाहें ग्वालियर-चंबल अंचल पर टीकी हुई है। साल 2018 में यहां कांग्रेस को 34 में से 27 सीटें मिली थी। जिसके बाद कमलनाथ की सरकार बनी थी।

इसी के चलते माना जा रहा थी की कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी ग्वालियर-चंबल में पूरा ध्यान देंगे। लेकिन पूरे चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता ग्वालियर से दूरी बनाए नजर आएं। बता दें कि 9 अक्तूबर को आचार संहिता लगने के बाद से 15 नवंबर तक कुल 36 दिन प्रचार चला।जिसमें राहुल गांधी ने 5 दिन, प्रियंका गांधी ने 6 दिन और मल्लिकार्जुन खरगे ने 4 दिन का समय मध्यप्रदेश में दिया। राहुल गांधी ने 9, प्रियंका ने 10 और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश भर में 8 सभाएं कीं।इस मामले में कमलनाथ सबसे आगे रहे। उन्होंने सबसे अधिक 114 चुनावी सभाएं कीं।

ग्वालियर की जनता पूछ रही सवाल -

अब बात करें ग्वालियर-भिंड की तो ना राहुल-ना प्रियंका ना कमलनाथ किसी ने भी ग्वालियर और चंबल संभाग के प्रमुख इन दो जिलों में एक भी सभा नहीं की। सिर्फ मल्लिकार्जुन खरगे ने एक सभा ग्वालियर पूर्व विधानसभा में की थी। कांग्रेस नेताओं की इस दूरी के बाद गली के नुक्क्ड़ से लेकर सोशल मीडिया तक इसी की चर्चा है। ग्वालियर में हर मतदाता कांग्रेस नेताओं से यहीं सवाल कर रह है की आखिर क्या बात है, जो कमलनाथ ने ग्वालियर की धरती पर एक भी सभा करना उचित नहीं समझा। आखिर ऐसी क्या नाराजगी है।

राहुल की सभाएं

  • 10 अक्टूबर को राहुल गांधी ने शहडोल के ब्योहारी में जनसभा को संबोधित किया।
  • 9 नवंबर को राहुल गांधी सराय अशोक नगर में जनसभा।
  • 9 नवंबर को राहुल गांधी ने चंदेरी में जनसभा की।
  • 9 नवंबर को राहुल जबलपुर ईस्ट ओर जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा की।
  • 10 नवंबर को सतना में राहुल गांधी की सभा हुई।
  • 10 नवंबर को बड़वानी के राजपुर में राहुल गांधी की सभा हुई।
  • 13 नवंबर को राहुल फिर एमपी आए। नीमच के जावद और हरदा के टिमरनी और भोपाल में उत्तर, मध्य में रोड शो किया।
  • 13 नवंबर को ही राहुल गांधी ने नरेला में कॉर्नर मीटिंग को संबोधित किया।
  • 14 नवंबर को राहुल गांधी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में पहुंचे। इसके बाद विदिशा, राज नगर खजुराहो में प्रचार किया।

प्रियंका की सभाएं

  • 12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की मंडला में जनसभा हुई।
  • 28 अक्टूबर को दमोह में प्रियंका गांधी की सभा हुई।
  • 6 नवंबर को प्रियंका गांधी की कुक्षी और इंदौर में सभा हुई।
  • 8 नवंबर को प्रियंका गांधी की इंदौर और देवास के खातेगांव में सभा हुई।
  • 9 नवंबर को प्रियंका गांधी की चित्रकूट और रीवा में सभा हुई।
  • 15 नवंबर को प्रियंका गांधी ने दतिया में सभा ली।
  • 15 नवंबर को प्रियंका गांधी ने सीधी के सिंहावल में कांग्रेस के लिए सभा की।

मल्लिकार्जुन खरगे की सभाएं

  • 4 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने कटंगी और शाहपुरा में सभा की।
  • 7 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने ग्वालियर में सभा की।
  • 7 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने भोपाल की मध्य सीट पर सभा की।
  • 14 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने सेवड़ा और श्योपुर में जनसभा को संबोधित किया।
  • 15 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे आमला बैतूल में सभा ली।
  • 15 नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे ने भोपाल की दक्षिण पश्चिम में कॉर्नर मीटिंग और बैरसिया सीट पर सभा की।

Updated : 28 Dec 2023 7:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top