Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद, राजनीतिक गलियारों में चर्चा हुई तेज

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद, राजनीतिक गलियारों में चर्चा हुई तेज

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद, राजनीतिक गलियारों में चर्चा हुई तेज
X

ग्वालियर। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के मप्र का अगला मुख्यमंत्री बनने की घोषणा हुई। ये भविष्यवाणी कल मंगलवार को जैन संत मुनि विहर्ष सागर महाराज ने की। जैन मुनि ने सिंधिया को आशीर्वाद देते हुए कहा की हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया जी को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें। उनके यह बोलते ही वहां सिंधिया समर्थकों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

दरअसल, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल मंगलवार को ग्वालियर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने फूलबाग में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में जैन संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसी दौरान जब सिंधिया ने मुनि विहर्ष सागर महाराज से आशीर्वाद लिया तो उन्होंने कहा की सिंधिया हमेशा विकास की बात करते हैं। सिंधिया ग्वालियर के विकास के साथ ही प्रदेश में नए आयामों को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। युद्ध चाहे महाभारत का हो या राजनीति का हमेशा धर्म और सत्य की जीत होती है। सही समय पर सही निर्णय ही आपको सफल बनाते हैं। यह बात सुनते ही सिंधिया ने मुनिश्री को नमस्कार किया। इसके बाद मुनिश्री ने कहा कि यहां सभी चर्चा करते हैं कि हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में देखें।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा -

मुनिश्री के मुख से ये बात निकलते ही ग्वालियर के राजनीतिक गलियारों में इस बात चर्चा तेज हो गई है। जैन समाज का कहना है की विहर्ष सागर महाराज जी महाराज की कोई बात असत्य नहीं होती। इसलिए आने वाले समय उनका ये आशीर्वाद भी सही साबित हो सकता है।

Updated : 2 March 2022 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top