Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > विप्रा संगनियों ने मनाई जन्माष्टमी

विप्रा संगनियों ने मनाई जन्माष्टमी

विप्रा संगनियों ने मनाई जन्माष्टमी
X

ग्वालियर, न.सं.। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा मंगलवार को विप्रा संगनियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव अद्भुद तरीके से मनाया। इस मौके पर प्रो. राजरानी शर्मा ने कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं इस विषय पर विचार प्रस्तुत किए। नेहा शर्मा ने कृष्ण की महिमा व जन्मभूमि का विवरण दिया। डॉ. कल्पना शर्मा ने भगवान कृष्ण के रूप में मानव अवतार की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रतिभा त्रिवेदी ने कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व व पूजन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ममता दुबे, नीलम शुक्ला, सारिका शर्मा, गीता शर्मा, मंजू शर्मा, अर्चना शर्मा, अर्चना वामनगया ने कविता पाठ के द्वारा भगवान कृष्ण की प्रशंसा की और सभी को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी, अनिता दैपुरिया, पिंकी शर्मा, सीमा दुबे, सीमा भार्गव, हनी शर्मा, सौम्या शर्मा, प्रीति शर्मा एवं विनीता शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. मंदाकिनी शर्मा एवं आभार श्रीमती ज्योति शर्मा ने व्यक्त किया।

Updated : 12 Aug 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top