पुलिस अधीक्षक कार्यालय था कभी जनकगंज थाना

पुलिस अधीक्षक कार्यालय था कभी जनकगंज थाना
X
इस थाने की सीमा में दो प्रकार का क्षेत्र आता है एक में व्यापारी वर्ग रहता है तो दूसरे में पिछड़ी बस्तियां बनी हुई हैं

ग्वालियर। वर्तमान में जनकगंज थाना जिस ऐतिहासिक इमारत में संचालित होता है पहले वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय हुआ करता था। जबकि थाना नई सड़क पर स्थित भवन में था। जिसमें अब अजाक थाना बना दिया गया है। जनकगंज थाने की इमारत और प्रवेश द्वार अंग्रेजी शासन काल में बने पत्थर से ही बना हुआ है। माधव महाविद्यालय और संघ कार्यालय क्षेत्र की पहचान है वर्षो से यह महाविद्यालय यहां पर बना हुआ है। इसके अलावा चांद का खां का पुल, कमानी पुल व जीवाजी राव सिंधिया के नाम पर बनी जीवाजीगंज पुल आज भी लाखों लोगों आवागमन का साधन हैं। इसके अलावा शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज भी इसी थाने की सीमा मेंं वर्षो से संचालित हो रही है। यहां पर शहर के कई प्रमुख बाजार बने हुए हैं। इस थाने की सीमा में दो प्रकार का क्षेत्र आता है एक में व्यापारी वर्ग रहता है तो दूसरे में पिछड़ी बस्तियां बनी हुई हैं। अपराध की श्रेणी उसी प्रकार की है। बाजार वाले क्षेत्रों में धोखाधड़ी और लोगों के साथ ठगी करने की घटनाएं होती हैं तो वहीं पिछड़ी बस्तियों में मारपीट और परिवाररिक झगड़े वाले अपराध होते हैं।

सरोद घर का विश्व में नाम

उस्ताद अमजद अली खां के पिता हाफिज अली खां स्मृति में सरोद घर बनाया गया है जिसकी देश ही नहीं विदेशों में भी पहचान है। जीवाजीगंज में बने सरोद घर में अभी हाल ही में सर संघचालक श्री मोहन भागवत भी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और गायक कलाकार सरोद घर में हाजिरी लगा चुके हैें।

छत्री मंडी व रोकडिय़ा सरकार भी क्षेत्र में प्रसिद्ध स्थान

जनकगंज थाना सीमा में बनी छत्री मंडी काफी लोकप्रिय स्थान है। इसके पास ही बने रोकड़िया हनुमान मंदिर भी प्राचीनकाल का बना हुआ है। छत्रीमंडी के आसपास बनी इमारतें अंग्रेजी शासन काल की बनी हुई हैं। जिनमें रोकड़िया सरकार, छत्री मंडी जिसमें अब लेडिज पार्क और मिनी स्टेडियम बना हुआ है।

भाजपा कार्यालय व केन्द्रीय पुस्तकालय

भाजपा कार्यालय इसी थाना की सीमा में आता है तो वहीं केन्द्रीय पुस्तकालय भी वर्षो पुरानी है। आज पुस्तकालय को आधुनिक बनाया गया है। इसके अलावा मावा का भी कारोबार बड़े स्तर पर होता है।

सांसद पूर्व गृहमंत्री व नेताओं के निवास हैं

भाजपा सांसद विवेक नारायण कृष्ण शेजवलकर, पूर्व गृहमंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक प्रवीण पाठक, वर्तमान जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के अलावा अन्य स्थानीय नेताओं के निवास भी इस थाना सीमा में बने हुए हैं।

संवेदनशील क्षेत्र, अपराधियों की जानकारी

गेंडेवाली सड़क, तारागंज, गोल पहाड़िया, संजय नगर, सत्य नारायण की टेकरी आदि संवेदनशील क्षेत्र हैं तो वहीं 90 के करीब गुंडे और हीस्ट्रीशीटर सूचीबद्ध हैं।

बल एक नजर में

निरीक्षक: 01

उपनिरीक्षक: 05

सहायक उपनिरीक्षक: 06

प्रधान आरक्षक: 12

आरक्षक: 60

इनका कहना है

जनकगंज थाना क्षेत्र में अपराध की छोटी मोटी घटनाएं होती रहती हैं। प्रमुख बाजार और पिछड़ी बस्तियां होने के कारण हमेशा बल को सक्रिय रहना पड़ता है।

विपेन्द्र सिंह चौहान

जनकगंज थाना प्रभारी

Tags

Next Story