Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > छह दिन में 14 विधानसभाओं में 330 किलोमीटर चली जन आशीर्वाद यात्रा

छह दिन में 14 विधानसभाओं में 330 किलोमीटर चली जन आशीर्वाद यात्रा

छह दिन में 14 विधानसभाओं में 330 किलोमीटर चली जन आशीर्वाद यात्रा
X

ग्वालियर। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार जीत की संभावनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक साथ पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। ग्वालियर चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ पांच सितंबर को श्योपुर से किया गया था। जिसे देश के गृहमंत्री एवं राजनीति के चाणक्य अमित शाह ने ग्वालियर से वर्चुअल उद्बोधन देते हुए हरी झंडी दिखाई थी। इस यात्रा ने छह दिन के भीतर 14 विधानसभा क्षेत्र कवर करते हुए अब तक 330 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सांसद मनोज तिवारी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सांसद प्रभात झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य,भिंड सांसद संध्या राय शामिल होकर सभाओं को संबोधित करते रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं सह प्रभारी रेल मंत्री वैष्णवी वैष्णवी मौजूद रहे थे। इसके साथ ही प्रदेश जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी रणबीर रावत एवं सह प्रभारी मुकेश चौधरी पूरे समय मौजूद हैं।

अब तक यहां पहुंची यात्रा

श्योपुर से शुरू हुई यात्रा ने विजयपुर, सबलगढ़, जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह मेहगांव, भिंड, अटेर, गोहद, लहार एवं भांडेर विधानसभा का क्षेत्र पूर्ण कर लिया है।

14 आमसभा और छह रोड शो हुए

छह दिन के भीतर आमजन द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का स्थान स्थान पर ऐतिहासिक स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान अब तक 55 स्थानों पर स्वागत, नौ रथ सभाएं,छह रोड शो और चौदह बड़ी आमसभाएं हो चुकी है।

ग्वालियर में 12 को करेगी प्रवेश

जन आशीर्वाद यात्रा डबरा से रवाना होकर 12 सितंबर को दोपहर 3 बजे थाना झांसी रोड मार्ग होते हुए ग्वालियर में प्रवेश करेगी। यात्रा नाका चन्द्रवदनी से कटोराताल मार्ग, माधव डिस्पेंसरी, दाल बाजार, इंदरगंज चौराहा, ऊंट पुल, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, फालका बाजार, शिंदे की छावनी, नौगजा रोड, फूलबाग, पड़ाव होते हुए हजीरा पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो जाएगी।

5 सितंबर को श्योपुर से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा 12 सितंबर को दोपहर 3 बजे झांसी रोड थाना मार्ग से ग्वालियर में प्रवेश करेगी। ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के बाजारों से होते हुए यात्रा हजीरा पहुंचेगी।यह बड़ी सभा होगी।

बृजेंद्र सिंह जादौन लालजी

जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश टोली सदस्य

Updated : 11 Sep 2023 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top