जनआर्शीवाद यात्रा का शहर में भव्य स्वागत, छोड़़े पटाखे, फूलों की बारिश
रथ में चले विजयवर्गीय, सावंत शामिल हुए झांसी रोड से
X
ग्वालियर,न.सं.। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार पांचवी बार प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाकर परचम लहराए जाने के लिए निकाली जा रही जनआर्शीवाद यात्रा का मंगलवार को ग्वालियर शहर में भव्य स्वागत किया गया। लगभग पांच घंटे तक यह यात्रा ग्वालियर पूर्व, दक्षिण एवं ग्वालियर विधानसभा के विभिन्न बाजारों से गुजरी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए पटाखे छोड़े और फूलों की बारिश की। भव्य को स्वागत को देखते हुए रथ में सवार राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गोवा के मुख्यमंत्री प्र्रमोद सावंंत, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सांसद प्रभात झा गदगद हो गए। श्री विजयवर्गीय ने कई स्थानों पर रथ सभा ली रात 11 बजे यात्रा हजीरा पहुंची जहां सभा के साथ समापन हुआ।
जन आशीर्वाद यात्रा को ग्वालियर में विक्की फैक्ट्री से लगभग 3 बजे आना था, लेकिन भितरवार और चीनौर में हुए भव्य स्वागत के बाद रास्ते में भी स्वागत किए जाने के कारण जनआर्शीवाद यात्रा का रथ लगभग 5.30 बजे विक्की फैक्ट्री आया। इस दौरान झांंसी रोड थाना के पास भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह, माया सिंह, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, महेन्द्र सिंह यादव, विवेक जोशी, धर्मेन्द्र राणा ने यात्रा की अगवानी की। इसी दौरान यहां गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी आ गए तत्पश्चात वे रथ में सवार होकर चले। यहां श्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेेतृत्व में भाजपा की पांचवी बार सरकार बनाने की बात रखी।
पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया
जनआर्शीवाद यात्रा के स्वागत के लिए शहर की तीनों विधानसभाओं में यात्रा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान लाउड स्ीपकर पर देश भक्ति के राम मंदिर के गीत बजते रहे। यात्रा में देरी के बाद भी कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं देखी गई। सडक़ के दोनों ओर खड़े लोगों ने जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इतना ही नहीं कई घरों की छतों से फूलों की बरसा होती रही।
डेढ़ घंटे में पहुंची दाल बाजार
जनआर्शीवाद यात्रा झांंसी रोड से छह बजे धीमी गति से आगे बढ़ृना शुुरु हुई जो नाका चन्द्रवदनी से होते हुए स्वर्गीय शीतला सहाय चौराहा पहुंची। यात्रा को दाल बाजार पहुंचने में ही डेढ़़ घंटा लग गया। इसके बाद यात्रा इंदरगंज, पुराना हाई कोर्ट, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी, नौगजा रोड, मरीमाता, जीडीए कार्यालय, सेवा नगर, किला गेट होता हुए रात 11 बजे हजीरा पहुंची। जहां विशाल जनसभा को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
दो पहिया वाहनों पर चले युवा मोर्चा नेता
विक्की फैक्ट्री पर भाजपा की जनआर्शीवाद यात्रा आने के बाद भाजयुमो नेता बड़़ी संख्या में दो पहिया वाहनों पर सवार होकर आगे आगे चलने लगे। जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक तिवारी कर रहे थे।
भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार: देवेन्द्र प्रताप सिंह
जन आशीर्वाद यात्रा का शीतला सहाय चौराहे कटोराताल पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी क्योंकि हमें लाडली बहनों, युवा, बुजुर्ग सभी का पुरा समर्थन मिल रहा है।इस स्वागत में राकेश जादौन,जयप्रकाश राजोरिया, सुमन शर्मा, विनय जैन, धर्मेंद्र तोमर (बिट्टू ),गिर्राज कंसाना,महताब काँसना, अजय द्विवेदी, अशोक जादोन,विवेक शर्मा, उमेश भदोरिया, प्रिंस मझवार, रमा जादौन, रेशु राजावत, शकुन्तला परिहार, नीलिमा शिंदे, आरती तोमर, रेखा त्रिपाठी आदि हजारों कार्यकर्ता और आम जन उपस्थित रहे।