ग्वालियर में डॉग बीटिंग के मामलों में बढ़ोत्तरी, माह में 2 हजार से अधिक लोगों को काटा

ग्वालियर में डॉग बीटिंग के मामलों में बढ़ोत्तरी, माह में 2 हजार से अधिक लोगों को काटा
X
निगम प्रशासन की लापरवाही,नहीं दे रहे आवारा पशुओं पर ध्यान

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में गर्मी के बढ़ते ही सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों के द्वारा आये दिन कई लोगों को काटे जाने की घटना सामने आ रही है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के शासकीय अस्पतालों में पहुँच रहे हैं। रोजाना आवारा कुत्तों के काटने से करीब एक सैकड़ा से अधिक मरीज सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही डॉग बिटिंग के मामले बढ़ने लगते हैं। आये दिन शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। एवं गर्मियां शुरू होते ही स्ट्रीट डॉग के स्वभाव में बदलाव आना चालू हो जाता है। रात में अगर कोई पैदल यात्री या बाइक सवार से निकलता है तो कुत्ते काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। उनसे बचने के चक्कर में कई बार अनियंत्रित होकर लोग घायल भी हो जाते हैं। आपको बता दें की 2023 में अगर मार्च माह का पूरा आंकड़ा निकला जाये तो करीब 1 माह में 2 हजार से अधिक लोग शासकीय अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए आ चुके हैं। जो की काफी चिंताजनक विषय होने के साथ साथ नगर निगम की लापरवाही एवं सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। नगर निगम की ओर से कभी इस प्रमुख समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं हुए हैं। यही कारण है कि कुत्ते के शिकार मरीजों की संख्या आये दिन अस्पतालाें में बढ़ती जा रही है।

Tags

Next Story