Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > इमरती बोली सिंधिया को भाजपा ने दिया बहुत सम्मान, शीघ्र बनेंगे केंद्रीय मंत्री

इमरती बोली सिंधिया को भाजपा ने दिया बहुत सम्मान, शीघ्र बनेंगे केंद्रीय मंत्री

इमरती बोली सिंधिया को भाजपा ने दिया बहुत सम्मान, शीघ्र बनेंगे केंद्रीय मंत्री
X

ग्वालियर, विशेष प्रतिनिधि प्रदेश कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ लेने वाली इमरती देवी शनिवार को ग्वालियर लौट आई हैं। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में बहुत सम्मान मिला है। यह हमने दो दिन के भीतर देख लिया। अब वह चार छह दिन में केंद्रीय मंत्री भी बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस ने नहीं दिया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिंधिया ने यह कहा है कि टाइगरक्ष अभी जिंदा है, तो वह टाइगर ही हैं, इसीलिए तो भोपाल के मंच से दहाड़ते रहे। यदि चूहा होते तो घर में बैठ जाता है। उन्होंने कहा कि जहां तक मंत्रिमंडल में विभाग की बात है तो उसका निर्णय वरिष्ठ नेता करेंगे। जैसा भी तय होगा, मैं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ काम करूंगी। लाखन सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि वे भी तो बसपा छोड़कर दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस में आए थे।तब उन्होंने कितने लिए थे, कितने में नीलाम हुए थे। जिनके घर कांच के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।

मंत्री बनने वाला एक भी नहीं जीतेगा

उधर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं भितरवार से विधायक लाखन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सिंधिया अपने आप को भले ही टाइगर बता रहे हों, लेकिन हमारे पास कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह जैसे बब्बर शेर हैं, जो किसी का भी शिकार करने में सक्षम है। सिंधिया के साथ के जितने मंत्री बने हैं,वह अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

Updated : 5 July 2020 12:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top