मतदान बढ़ेगा तो भाजपा की जीत कोई नहीं रोक सकता: शाह

मतदान बढ़ेगा तो भाजपा की जीत कोई नहीं रोक सकता: शाह
X
डेढ़ घंटे दिया जीत का मंत्र, एक बजे तक हो जाए 45 फीसदी मतदान

ग्वालियर,न.सं.। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चाणक्य की तरह इंदौर और उज्जैन के बाद ग्वालियर चंबल संंभाग की 34 विधानसभा सीटों पर भगवा लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। लगभग डेढ़ घंटे के उद्बोधन में उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया बल्कि बूथ मजबूत करने पर जोर दिया। ताकि मतदान अधिक से अधिक होगा तो उसका सीधा फायदा भाजपा को होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान के दिन सुबह 6 बजे उठे और मोबाइल चालू रखे। इसके बाद एक कार्यकर्ता यह ठान ले कि आज उसे 10 मतदाताओं को घर से निकालकर बूथ तक पहुंचाना है। यदि प्र्रत्येक कार्यकर्ता ने ऐसा किया तो दोपहर एक बजे तक 45 प्र्रतिशत मतदान आसानी से हो जाएगा। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

यह बात श्री शाह ने सोमवार को होटल रेडिशन में ग्वालियर चंबल संंभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि हमें छोटे दलों को नहीं छेडऩा है। हमें जीत के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना है इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर और वाहन पर भाजपा का झंडा लगाकर गली-गली घूमे। उनके मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठों का दायित्व है कि कार्यकर्ता अपने काम में जुटा रहे इसकी निगरानी रखे और नेतृत्व को समय-समय पर बताए कि कहां क्या कमी है।

श्री शाह ने 34 विधानसभा के जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी, सहप्र्रभारी, संयोजक, सह संयोजक से सवाल जबाव भी किए ताकि कोई शंका समाधान हो तो वह स्पष्ट हो सके।

जिलाअध्यक्षों से पूछा कितनी सीटें जीत रहे

केन्द्र्रीय मंत्री शाह ने सभी जिला अध्यक्षों से उनके जिले की विधानसभा सीटों के बारे में अलग-अलग चर्चा की। उनसे पूछा कि आपके क्षेत्र की कितनी सीट जीत रहे हो। भाजपा प्रदेश तथा राष्ट्रीय इकाई ने जो काम आपको दिए थे, उनका लाभ सभी को मिला या नहीं। इस चुनाव का असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता ने कहीं से पर्चा भर दिया है तो कोशिश यह करे कि वह वापस ले ले।

सबका ध्यान रखा जाएगा

शाह ने कहा कि यह बात सही है कि प्रत्येक कार्यकर्ता की पार्टी से अपेक्षा होती है और पार्टी किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं करती है, लेकिन जो नाराजगी होती भी हैं, उनको चुनाव के समय नहीं रखना चाहिए। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से कार्य करना चाहिए।

चुनावी रणनीति पर किया मंथन

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं। उन्हें बताएं कि भाजपा सरकार क्यों जरूरी है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितांनद, केन्दीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 330 अपेक्षित नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश में संगठन सर्वोपरि

अमित शाह ने कार्यकताओ एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों को साफ संदेश दिया कि मध्यप्रदेश में संगठन सर्वोपरि है, प्रदेश का संगठन देश में सबसे बेहतर है। पार्टी ने जिस टिकट दिया है उसका समर्थन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओ को यह भी

कहा कि प्रदेश में 18 साल से और देश में 9 साल से भाजपा की सरकार है। सरकार ने तो बेहतर काम किया ही है, उसको लेकर जनता के बीच जाना ही है। लेकिन संगठन भी अपनी प्रभावी भूमिका निभाए और प्रत्येक बूथ पर 60

से 70 प्रतिशत वोट हासिल करे।

भोजन कर हुए रवाना

श्री शाह शाम पांच बजे ग्वालियर विमानतल पर आए। तत्पश्चात उन्होंने वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक ली। सायं 6.30 रेडीशन होटल के बड़े सभागार में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक शुरु की। रात्रि 8.15 बजे उन्होंने भोजन लिया और कुछ देर कार्यकर्ताओं के बीच रहे। फिर वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Tags

Next Story