Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > गृहक्लेश से परेशान पति ने पत्नी पर डाला गर्म पानी, पत्नी झुलसी, आरोपी फरार

गृहक्लेश से परेशान पति ने पत्नी पर डाला गर्म पानी, पत्नी झुलसी, आरोपी फरार

गृहक्लेश से परेशान पति ने पत्नी पर डाला गर्म पानी, पत्नी झुलसी, आरोपी फरार
X

ग्वालियर। शहर के थाटीपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी सोती हुई पत्नी पर गर्म पानी डालने का मामला सामने आया है। गर्म पानी गिरने से महिला बुरी तरह झुलस गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुँचाया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने पति बांके लाल के साथ सुरेश नगर स्थित एक सरकारी मल्टी में रहती है। वह लोगों के घरों में झाडू पोंछा का काम करती है एवं उसका पीटीआई भी मजदूरी करता है। पिछले कुछ दिनों से पति को मजदूरी ना मिलने की वजह से रोजाना दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी गृहक्लेश के चलते आज सुबह करीब पांच बजे बांकेलाल ने पानी गर्म किया और सो रही सीमा पर डाल दिया। गर्म पानी से झुलसी सीमा ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास सो रहे बच्चे जाग गए। उसी मल्टी में ऊपर की मंजिल पर सीमा की बहन भी रहती है। वह और अन्य पड़ोसी आए और सीमा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपित घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।







Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top