आप प्रदेश उपाध्यक्ष के फिटनेस सेंटर पर पति ने चलाई गोलियां, दो कर्मचारी घायल

ग्वालियर, न.सं.। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता रुचि गुप्ता के फिटनेस सेंटर पर पति ने उस समय गोलियां चला दीं जब वह अपने कर्मचारियों के साथ दीपावली पूजन की तैयारी कर रही थीं। गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए जबकि रुचि गुप्ता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गोलियां चलाने की वजह पति को पूजा के बारे में नहीं बताने पर घटना होना बताई गई है। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। फोरेसिंक विशेषज्ञ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में रिवाइटल मंत्रा आईआईडीसी प्लाजा में आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता का फिटनेस सेंंटर है। दीपावली पर्व पर वह अपने स्टाफ निखिल पुत्र पूरन शर्मा निवासी कोटेश्वर मंदिर चंदन नगर, उज्जवल त्यागी, पंकज शर्मा, मीना और सोनू बाल्मीक के साथ पूजन की तैयारी कर रही थीं। दोपहर डेढ़ बजे के करीब रुचि गुप्ता के पति संदीप ठाकुर सेंटर पर पहुंचे और कहने लगे कि मेरे बिना बताए पूजा का कार्यक्रम कौन कर रहा है। रुचि गुप्ता कुछ बोल पाती इससे पहले ही संदीप ठाकुर ने पिस्टल निकाली और रुचि गुप्ता पर गोलियां चला दीं। रुचि जान बचाकर मौके से भागीं। निखिल के पिंडली को छूते हुए गोली निकल गई जबकि उज्जवल त्यागी के पंजे में गोली लग गई। बीच बचाव कराने के लिए आगे आए पंकज शर्मा को संदीप ने धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से सिटी सेंटर में सनसनी फैल गई। रुचि गुप्ता ने भी फिटनेस सेंटर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। संदीप ठाकुर उसको बिना बताए पूजा कार्यक्रम करना है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा और उसने पूजा पाठ देखी तो वह अपना आपा खो बैठा और गोलियां चला दीं। गोलियां चलाने के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हा ेगया। गोली लगने से घायल हुए निखिल और उज्जवल को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फोरेसिंक विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश भार्गव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने निखिल की शिकायत पर संदीप के खिलाफ धारा 307, 323, 294, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इनका कहना है
आप पार्टी की नेता के ऊपर ही उनके पति ने गोलियां चलाई थीं हालांकि वह बाल बाल बच गईं। दो लोग घायल हुए थे। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सुश्री हिना खान
नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय
