Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पत्नी को सोता छोड़ पति ने लगाई फांसी, देर रात जागने पर शव फंदे पर लटका मिला

पत्नी को सोता छोड़ पति ने लगाई फांसी, देर रात जागने पर शव फंदे पर लटका मिला

पत्नी को सोता छोड़ पति ने लगाई फांसी, देर रात जागने पर शव फंदे पर लटका मिला
X

ग्वालियर, न.सं.। उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र में युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात पत्नी की नींद खुली तो पति का शव फंदे पर लटका देखा। अचानक आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव विच्छेदन भेजा।

चन्द्रनगर निवासी दौलतराम पुत्र धनीराम शाक्य 30 वर्ष बीते कल रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। रात डेढ़ बजे के करीब दौलतराम की पत्नी की नींद खुली तो पति बिस्तर पर नहीं था। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। दौलतराम का शव फांसी पर लटक रहा था। देर रात दौलतराम ने चुपचाप बिस्तर से उठकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और पत्नी को पता भी नहीं चल सका। महिला के शोर करने पर परिजन भी जाग गए और युवक के शव को फंदे पर लटका देख हैरान रह गए। दौलतराम रात को खाना खाकर ठीक-ठाक सोया था। अचानक उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को घटनास्थल से जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

करंट लगने से किसान की मौत

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तिलगना में रहने वाले नरसिंह पुत्र नवाबसिंह यादव पेशे से किसान थे। बताया गया है कि बीते कल वह खेत में फसल को पानी देने गए थे तभी उनको बिजली का करंट लग गया। करंट की चपेट में आकर नरसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम कर मौत के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top