Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > नाथ-दिग्विजय की जोड़ी पर गृह मंत्री का बड़ा बयान

नाथ-दिग्विजय की जोड़ी पर गृह मंत्री का बड़ा बयान

नाथ-दिग्विजय की जोड़ी पर गृह मंत्री का बड़ा बयान
X

भोपाल। शिवराज सरकार के मंत्रिमंडलविस्तार के बाद विभागों के बंटवारे में हो रहीं देरी पर सियासत बढ़ती जा रही है। विपक्ष द्वारा इसे मुद्दा बनाकर सियासत करने के बीच गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का एक बड़ा सामने आया है। गृह मंत्री ने कहा की मंत्रियों के बीच जल्द ही विभागों का बंटवारा हो जायेगा। उन्होंने कहा की भाजपा में कार्य सभी सलाह से होता हैं। ये पार्टी कोई परिवार नही है, ये एक समूह है। जहाँ सभी की सलाह को तवज्जो दी जाती है।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय-कमलनाथ की जोड़ी पर तंज कस्ते हुए कहा की दिग्विजय कमलनाथ की कोई जोड़ी नहीं है। उन्होंने दावा किया की दिग्विजय सिंह प्रदेश में किसी भी विधानसभा या अन्य क्षेत्र में कहीं भी सभा करते दिखाई नहीं देंगे। मेरा अनुभव यह कहता है कि दिग्विजय सिंह किसी भी सभा में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेसी नेता यही सोचते है की दिग्विजय सिंह के आने से वोट कटेंगे। कांग्रेस के ध्येय पत्र पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कोई भी पत्र बना ले वो झूठ का पुलिंदा ही होगा।

उन्होंने आगे कहा की कांग्रेसी कुछ भी कर लें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।जो लोग जनता से धोखा देते हैं झूठ बोलते हैं।वो लोग कभी वापस नहीं आए। ये मेरा अनुभव है 30 साल का विधानसभा का अनुभव यही कहता है।किसान और नौजवान के साथ कांग्रेस ने जो धोखा किया उसके बाद ये कभी वापस नहीं आ सकते।काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती जो एक बार चढ़ गई।



Updated : 8 July 2020 11:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top