Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > इस शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, हुड़दंगियों पर रहेगी प्रशासन की नजर

इस शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, हुड़दंगियों पर रहेगी प्रशासन की नजर

इस शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, हुड़दंगियों पर रहेगी प्रशासन की नजर
X

ग्वालियर। प्रदेश के 11 जिलों के 12 शहरों में लॉकडाउन के बीच होलिका दहन होगा। ज्योतषियों के अनुसार इस साल भद्रा नक्षत्र में होलिका धन नहीं होगा। । इस बार भद्रा रविवार को दिन में 1ः33 बजे ही खत्म हो जा रही है। इस साल प्रदोष ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार इस साल शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक होलिका दहन का मुहूर्त है। शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किये जाने का विशेष महत्व है। ज्योतिषियों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाता है। इस काल में होलिकादहन करना अशुभ माना जाता है।

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए ग्वालियर में भी आज लॉकडाउन है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शहरवासियों से कोरोना नियमों के पालन के साथ होलिका दहन करने की अपील की है। वहीँ सोमवार 29 मार्च को होली पर्व रहेगा। प्रशासन ने मेरी होली- मेरे घर को प्रोत्साहित करते लोगों से अपने घर में ही जोली मनाने की अपील की है। जिले में धारा 144 लागू है। होली पर सार्वजनिक उत्सव पर प्रतिबन्ध रहेगा। साथ ही प्रशासन हुड़दंगियों पर नजर रखेगा और सख्ती से निपटेगा।



Updated : 12 Oct 2021 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top