Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आज से मनेगा होली का त्योहार, दहन के बाद लगेगा रंग और उड़ेगा गुलाल

आज से मनेगा होली का त्योहार, दहन के बाद लगेगा रंग और उड़ेगा गुलाल

भद्रा पुच्छ में शाम 6:34 और भद्रा समाप्ति के बाद रात्रि 11:13 बजे कर सकेंगे हाोलिका दहन

आज से मनेगा होली का त्योहार, दहन के बाद लगेगा रंग और उड़ेगा गुलाल
X

ग्वालियर। होली का त्योहार रविवार से शुरू होने जा रहा है जो रंगपंचमी तक मनाया जाएगा। होली के इस त्योहार को लेकर शहर के बाजार सज चुके हैं। घरों, मंदिरों और बाजारों में होलिका दहन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शहर के वरिष्ठ ज्योतिर्विद ब्रजेन्द्र शरण श्रीवास्तव के अनुसार रविवार 24 मार्च को भद्रा पुच्छ में शाम 6:34 से रात 7:53 बजे के बीच प्रदोष काल के समय और फिर भद्रा समाप्ति के बाद रात्रि 11:13 से 12:29 बजे तक निशीथ काल में दोनों में से किसी भी समय में होलिका पूजन और दहन किया जा सकता है।

होली के इस त्योहार में 24 मार्च रविवार को होलिका दहन, 25 मार्च को रंगों की होली और 27 मार्च को दौज का त्योहार मनाया जाएगा। होली के इस त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी, गुलैरी और बूट आदि की बिक्री होना शुरू हो गई है जो आज रविवार को भी होगी। वहीं घरों में भी पकवान बनना शुरू हो गए हैं। बच्चों और बड़ों ने होली खेलना भी शुरू कर दिया है।

होलिका दहन पर बन रहे हैं छह अद्भुदत योग:-

ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन पर एक साथ छह अद्भुत योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य देव नारायण शर्मा ने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, धन शक्ति योग, वृद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बन रहा है। उन्होंने बताया कि होली के दिन शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर वाले हैं। इसके अलावा, सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में होलिका दहन का समय बेहद शुभ होने वाला है, जिसमें व्यक्ति कुछ उपायों को अपनाकर बहुत सी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। मान्यता है कि ये सभी योग धन-ऐश्वर्य को बढ़ाने में बेहद लाभकारी होते हैं।

होली

शहर के मंदिरों और बाजारों में रात्रि 11:13 बजे होलिका दहन किया जाएगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर तीन हजार कंडे, विकास नगर साईं मंदिर में 2100 कंडे, सनातन धर्म मंदिर में दो हजार कंडे, गिर्राज मंदिर में दो हजार कंडे और शहर के सराफा बाजार में 25 हजार कंडों के साथ होलिका दहन होगा। सराफा बाजार में रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा। जीवाजी क्लब के सचिव तरूण गोयल ने बताया कि क्लब में 18 हजार कंडों की होली जलाई जाएगी जो 20 फीट की होगी। इसी के साथ मुंबई के गायक कलाकार अनिल श्रीवास्तव बॉलीवुड के पुराने सिंगर किशोर कुमार के गानों की प्रस्तुति देंगे।

Updated : 24 March 2024 12:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top