Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हुई ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हुई ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर

कम्पू खेल परिसर में एलएनआईपीई में होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हुई ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर
X

ग्वालियर,न.सं.। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के लिए ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर तैयार और आतुर है। संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने रविवार को दोनों आयोजन स्थल एलएनआईपीई और खेल परिसर कम्पू पहुंचकर तैयारियों का एक बार फिर से जायजा लिया। साथ ही खेलो इंडिया से संबंधित विभिन्न तैयारियों से जुड़े अधिकारियों और कार्य एजेन्सी को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं ऐसी हों जिससे खिलाडिय़ों व ऑफिशियल्स को महसूस हो कि हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में भाग ले रहे हैं।

ज्ञात हो ग्वालियर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। ग्वालियर को हॉकी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट खेल कलरीपयट्टु की मेजबानी मिली है। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने एलएनआईपीई और कम्पू खेल परिसर में खिलाडिय़ों, ऑफिशियल्स, अतिविशिष्ट व विशिष्ट व्यक्ति, मीडिया एवं दर्शकों की प्रवेश व बैठक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रवेश द्वारों से ही प्रवेश दिया जाए, जिससे खिलाडिय़ों को कोई दिक्कत न हो।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत कम्पू खेल परिसर (मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी) में हॉकी व बैडमिंटन तथा एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगिताएं होंगीं। कम्पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 03 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगितायें होंगीं। इसी तरह एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में एक से पांच फरवरी तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। कम्पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देश भी से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Updated : 30 Jan 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top