Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > हिन्दवी स्वराज की अवधारणा एवं भारत का अमृतकाल विषय पर स्वदेश का संवाद कार्यक्रम आज

हिन्दवी स्वराज की अवधारणा एवं भारत का अमृतकाल विषय पर स्वदेश का संवाद कार्यक्रम आज

शिवाजी का राज्याभिषेक : 350 वर्ष हिन्दवी स्वराज की अवधारणा एवं भारत का अमृतकाल विषय पर संवाद

हिन्दवी स्वराज की अवधारणा एवं भारत का अमृतकाल विषय पर स्वदेश का संवाद कार्यक्रम आज
X

ग्वालियर। स्वदेश प्रकाशन समूह के तत्वावधान में शिवाजी का राज्याभिषेक: 350 वर्ष हिन्दवी स्वराज्य की अवधारणा एवं भारत का अमृतकाल विषय पर संवाद कार्यक्रम 9 सितंबर को सायं 4:30 बजे आईआईटीटीएम सभागार में आयोजित किया जाएगा।

स्वदेश समूह के प्रबंध संचालक यशवर्धन जैन ने बताया कि महान योद्धा और भारतीय स्व के प्रवर्तक छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिन्दवी स्वराज्य के 350 गौरवशाली वर्ष पूर्णता का यह वर्ष है। संयोग से हम स्वधीनता के अमृतकाल में भी प्रवेश कर रहे हैं। इसी तारतम्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक होंगे। अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर होंगे। श्री जैन ने प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

Updated : 8 Sep 2023 6:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top