लोकसभा चुनाव से पहले बदले ग्वालियर के एसपी-कलेक्टर, जानिए किसे मिली शहर की जिम्मेदारी

X
By - स्वदेश डेस्क |10 March 2024 11:40 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। लोकसभा चुनाव से पहले मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सरकार ने आईएएस व् आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने एसपी और कलेक्टर के तबादलों का आदेश जारी किया। इसी कड़ी में ग्वालियर के एसपी-कलेक्टर का ट्रांसफर कर दिया।
ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को अपर सचिव, मध्य प्रधेश शासन बनाया गया है। उनके स्थान पर रूचिका चौहान को ग्वालियर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीँ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय होंगे।आईपीएस धर्मवीर सिंह को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Next Story
