Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में 3.5 लाख रूपए के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

ग्वालियर में 3.5 लाख रूपए के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

ग्वालियर में 3.5 लाख रूपए के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार
X

ग्वालियर। शहर में आज पुलिस ने 3.5 लाख रूपए के नकली नोट लेकर घूम रहे एक युवक को कंपू थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया। युवक के पास से 2-2 हजार के 3.5 लाख रूपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। वह अहमदाबाद जाने का प्रयास कर रहा था

आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली की भारोली निवासी राजू नकली नोट लेकर अहमदाबाद जाने की फ़िराक में शहर में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने उसे कंपू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। राजू ने पूछताछ में पुलिस को बताया की उसके अन्य साथी भी इसी काम में लगे हुए है। उसका काम नकली नोटों को बाजार में खपाना है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है की ये नकली नोट कौन तैयार करता था और कहाँ बनाये जाते थे।पुलिस ने साल 2020 में भी राजू को नकली नोट खपाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह गायब चल रहा था। आज एक बार फिर सूचना मिलने के बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।


Updated : 12 Oct 2021 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top