Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > MP Board Result : 10वीं में ग्वालियर के 59.13 और 12वीं में 44.88 प्रतिशत बच्चे हुए पास

MP Board Result : 10वीं में ग्वालियर के 59.13 और 12वीं में 44.88 प्रतिशत बच्चे हुए पास

प्रदेश की प्रावीण्य सूची में ग्वालियर के 12 बच्चे शामिल

MP Board Result : 10वीं में ग्वालियर के 59.13 और 12वीं में 44.88 प्रतिशत बच्चे हुए पास
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) भोपाल ने गुुरुवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में शहर की बेटियों ने अपना प्रतिशत बढ़ाकर एक बार फिर से धूम मचा दी है। 10वीं में ग्वालियर का परीक्षा परिणाम 59.13 रहा जो पिछले वर्ष से 2.68 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं 12वीं का परीक्षा परिणाम कतई अच्छा नहीं रहा। यह परीक्षा परिणाम 44.88 प्रतिशत रहा जो पिछले वर्ष से 26.99 प्रतिशत पिछड़ा हुआ है। वहीं अगर प्रदेश की बात करें तो 10वीं में ग्वालियर का प्रतिशत 63.29 और 12वीं में 55.25 प्रतिशत रहा। इसी क्रम में ग्वालियर शहर के 12 बच्चे प्रदेश की प्राविण्य सूची में शामिल हुए हैं।

10वीं का परिणाम:-

बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 10वीं के परीक्षा परिणाम में 24658 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें 13843 लडक़े और 10815 लड़कियां शामिल रहीं। जिसमें 7978 लडक़े और 6600 लड़किंया पास हुई। इसमें पास लडक़ों का प्रतिशत 57.65 और लड़कियों का प्रतिशत 61.04 प्रतिशत रहा। इस बार का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष से मामूली संतोषजनक रहा।

10वीं के 10 बच्चें प्रदेश की प्राविण्य सूची में शामिल:-

घोषित हुए परीक्षा परिणाम में प्रदेश की 10 बच्चों की प्राविण्य सूची में ग्वालियर के 10 होनहार बच्चों ने अपना स्थान दर्ज शहर और स्कूल का मान बढ़ाया है।

(प्रदेश में तीसरा स्थान)

- सुदीक्षा कटारे किडीज कार्नर उमावि स्कूल लश्कर ग्वालियर ने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 98.4 प्रतिशत रहा।

- कु.राधा साहू संत कंवर राम उमावि डबरा ने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिश्त 98.4 रहा।

(प्रदेश में पांचवा स्थान)

- कु. मनीषा नेगी बीएसएफ उमावि. टेकनपुर ग्वालियर ने 500 में 490 अंक प्राप्त किए हैं। इनका प्रतिशत 98 रहा।

- ऋतिक गुप्ता चेतना शिक्षा मंदिर उमावि मुरार ने 500 में 490 अंक प्राप्त किए हैं। इनका प्रतिशत 98 रहा।

(प्रदेश में आठवा स्थान)

- मुस्कान श्रीवास्तव संत कंवर राम उमावि डबरा ने 500 में 487 अंक प्राप्त किए हैं। इनका प्रतिशत 97.4 रहा।

(प्रदेश में नवा स्थान)

- कृष्णा शर्मा आरएस कॉन्वेंट उमावि लोहा मण्डी ग्वालियर ने 500 में 486 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 97.2 रहा।

- अनामिका रावत संत कंवरराम उमावि डबरा ने 500 में 486 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 97.2 रहा।

- रोनक शर्मा लॉरेंस हायर सेकेण्ड्री स्कूल दर्पण कॉलोनी 500 में 486 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 97.2 रहा।

(प्रदेश में 10वां स्थान)

- दीपेन्द्र कुशवाह शा. हाईस्कूल दंगियापुरा मुरार ग्रामीण ने 500 में से 485 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 97 रहा।

- सारांश जैन चेतना शिक्षा मंदिर मुरार ने 500 में से 485 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 97 रहा।

12वीं का परिणाम:-

12वीं के परीक्षा परिणाम में 25407 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें 14720 लडक़े और 10687 लड़कियां शामिल रहीं। इसमें 6130 लडक़े और 5239 लड़कियां पास हुईं। इसमें लडक़ों का प्रतिशत 41.78 और लड़कियों का 49.15 रहा। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछली वर्ष की अपेक्षा बेहद ही खराब रहा।

12वीं के दो बच्चे प्रावीण्य सूची में शामिल:-

घोषित हुए 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की 10 बच्चों की प्राविण्य सूची में ग्वालियर के 02 बच्चे 7वें और 8वें स्थान पर रहे। इसमें पियूष मोदी शाउमावि उत्कृष्ट क्रमांक 1 मुरार ग्वालियर 500 में से 479 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 95.8 रहा। पियूष प्रदेश में 7वें स्थान पर रहे।

वहीं अथर्व राजपूत श्रीकृष्णा मेमोरियल उमावि नोमहला ग्वालियर ने 500 में से 478 अंक प्राप्त किए। इनका प्रतिशत 95.6 प्रतिशत रहा। अथर्व प्रदेश की प्राविण्य सूची में 8वें स्थान पर रहे।

10वीं का दो वर्ष का परीक्षा परिणाम:-

10वीं में वर्ष 2021-22 में 56.42 और वर्ष 2022-23 में 59.13 प्रतिशत रहा। इस वर्ष इस परीक्षा परिणाम में 2.68 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

12वीं का दो वर्ष का परीक्षा परिणाम:-

12वीं में वर्ष 2021-22 में 71.37 प्रतिशत और वर्ष 2022-23 में 44.88 प्रतिशत रहा। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में 26.99 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है।

ग्वालियर चंबल संभाग में 10वीं का परीक्षा परिणाम:-

10वीं के परीक्षा परिणाम में ग्वालियर चंबल संभाग के बच्चों ने भी अपना दबदबा कायम रखा है। इसी क्रम में अशोक नगर से अंजलि कुशवाह जीवाजी पब्लिक स्कूल ने प्रदेश में चौथा स्थान, भिण्ड से रमन सिंह यादव सिटी सेन्ट्रल उमावि ने छठवां स्थान, अशोक नगर से आर्यन गुप्ता शा. मॉडल उमावि चंदेरी ने छठा स्थान, अनुष्का शर्मा तक्षशिला ज्ञान मंदिर उमावि छठा स्थान व निकिता यादव दीक्षा पब्लिक स्कूल सातवां स्थान, मुरैना से स्नेहा गर्ग गंगा पब्लिक स्कूल व अनवि राजौरिया टीआर गांधी उमावि ने सातवां स्थान, भिण्ड से आदित्य शर्मा टचस्टोन पब्लिक स्कूल सातावां स्थान व अमित बघेल रौन स्कूल आठवां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में शुभम शुक्ला शिवपुरी आठवां स्थान, हेमंत रघुवंशी अशोक नगर आठवां स्थान, सानिया दांगी अशोक नगर आठवां स्थान, परि गर्ग शिवपुरी नौवा स्थान, आदित्य जाटव शिवपुरी नौवा स्थान, रिशिता बिसौने अशोक नगर नवां स्थान, नैंसी दांगी अशोक नगर नौंवा स्थान, सुहानी सिहारे अशोक नगर नौवा स्थान, एकता यादव मुरैना नौंवा स्थान, दिलीप राठौर मुरैना नौंवा स्थान, कृष्णा शर्मा श्योपुर नौंवा स्थान पाप्त किया। वहीं दसवां स्थान प्राप्त करने वालो में मुरैना से खुशी तोमर, शिवानी गौर, श्योपुर से नवीन परेटा, भिण्ड से राधिका यादव व दीक्षा शर्मा आदि ने उच्च अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान दर्ज किया।

ग्वालियर जिले का परीक्षा परिणाम:-

10वीं में ग्वालियर जिले के परीक्षा परिणाम में अशोक नगर 68.28, दतिया 50.34, गुना 61.86, शिवपुरी 57.44, भिण्ड 47.26, मुरैना 62.81 और श्योपुर 62.69 प्रतिशत रहा। वहीं 12वीं के परीक्षा परिणाम में अशोक नगर 56.21, दतिया 46.69, गुना 39.78, शिवपुरी 58.49, भिण्ड 36.23, मुरैना 53.32, श्योपुर 56.36 प्रतिशत परिणाम रहा।

इनका कहना है:-

‘इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम तो संतोषजनक रहा है। लेकिन 12वीं में प्रतिशत आशा के अनुरूप नहीं रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान बच्चे प्रमोट होकर आगे की कक्षाओं में तो बढ़ गए लेकिन उनकी शिक्षा में कहीं न कहीं कम रह गई है। इस परिक्षा परिणाम को और बेहतर करने की दिशा में विशेष कदम उठाए जाएंगे। ’

अजय कटियार, जिला शिक्षा अधिकारी

Updated : 25 May 2023 7:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top