टी.बी के मरीज खोजने में ग्वालियर को मिला मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान

टी.बी के मरीज खोजने में ग्वालियर को मिला मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान
X
मध्य प्रदेश राज्य का इस अभियान के अंतर्गत इस वर्ष का लक्ष्य 210000 टीबी मरीजों को खोजा जाना निश्चित किया गया है।

ग्वालियर, न.सं.। टीबी के मरीजों को खोजने में ग्वालियर को मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. राजोरिया ने बताया कि संपूर्ण भारत में टी.बी. मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा टी.बी. मरीजों को खोजना एवं उन्हें उपचारित किया जाना लक्षित है। मध्य प्रदेश राज्य का इस अभियान के अंतर्गत इस वर्ष का लक्ष्य 210000 टीबी मरीजों को खोजा जाना निश्चित किया गया है।

इसमें ग्वालियर के लिए 12100 इस वर्ष जनवरी से दिसंबर 2023 के लिए रखा गया था, जिसके विरुद्ध ग्वालियर जिले ने 10918 टी.बी. मरीजों को 8 नवंबर 2023 तक खोज लिया है, जो की निश्चित किए गए लक्ष्य की 90 प्रतिशत सफलता है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर संपूर्ण मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा टी.बी. मरीज खोजने वाला जिला बन गया है, वहीं भोपाल 10719 टीबी मरीजों को खोज कर दूसरे स्थान पर है।

Tags

Next Story