कोरोना अपडेट :ग्वालियर में 298 जांच निगेटिव आईं

कोरोना अपडेट :ग्वालियर में 298 जांच निगेटिव आईं
X

ग्वालियर।कोरोना संक्रमण की जांच के लिये शहर से भेजे गए नमूनों में से 298 नमूनों की जांच मंगलवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल 2 हजार 159 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 1966 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 102 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 87 नमूनों की जांच आना अभी शेष है।

जिले में अब तक कुल 8 लोग संक्रमित मिले है। जिसमें से 6 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर जा चुके है।जबकि 2 पॉजिटिव मरीजों का इलाज सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।जिले में अब तक 7 हजार 520 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 5 हजार 692 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 67 हजार 734 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। मंगलवार को 106 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।


Tags

Next Story