Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > 24 अप्रैल अपडेट : ग्वालियर में 84 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव

24 अप्रैल अपडेट : ग्वालियर में 84 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव

24 अप्रैल अपडेट : ग्वालियर में 84 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव
X

ग्वालियर। प्रदेश के अन्य जिलों में जारी कोरोना संकट के बीच शहर के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर आई है। शहर कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 84 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी के साथ आज शहर से 131 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।

शहर से अब तक 1668 लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है। जिसमें से 1353 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 94 लोगों के सैंपल जाँच के लिए आवश्यक नहीं पाए गए। इसके अलावा 213 संदिग्धों के सैंपल आना शेष है। ग्वालियर में कुल 8 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। 2 पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।

जिले में अब तक 7 हजार 242 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 4 हजार 240 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 45 हजार 413 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है।

Updated : 25 April 2020 6:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top