Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्षों की कर दी घोषणा!

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्षों की कर दी घोषणा!

कांग्रेस नेता की जमानत

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्षों की कर दी घोषणा!
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। डॉ. देवेंद्र शर्मा शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और अशोक सिंह ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष। इसके बावजूद डॉ शर्मा ने भितरवार और डबरा ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है। जबकि ग्वालियर शहर और ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का पत्र बीते रोज प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने भेजा है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय द्वारा सोमवार को जो विज्ञप्ति जारी की गई है, उसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा शहर अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा द्वारा की जाना बताया गया है। इसमें गोल पहाड़िया क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू को बनाया गया है। यह पद गौरव भोंसले के इस्तीफे से रिक्त था। इसी तरह बंटी बघेल के इस्तीफे से रिक्त हुए इंदरगंज ब्लॉक का अध्यक्ष राकेश गुर्जर एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय बघेल एवं सुरेश रावत को एवं थाटीपुर ब्लॉक का कार्यकारी अध्यक्ष संतोष शर्मा को बनाया गया है। इससे हटकर ग्रामीण के दो ब्लॉक अध्यक्ष घोषित हुए हैं, जिसमें डबरा ग्रामीण का राकेश रावत और भितरवार का अरविंद सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस बारे में जब ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा भोपाल से हुई है।

कांग्रेस नेता की जमानत

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुमशुदगी के पोस्टर लगाने पर गिरफ्तार हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत उर्फ नंदू को सोमवार को न्यायालय से जमानत मिल गई। उनके साथ गिरफ्तार किए गए अभिषेक भदौरिया एवं जवान सिंह गुर्जर को न्यायालय ने 25-25 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया है।

Updated : 26 May 2020 1:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top