ग्वालियर चंबल संभाग ने भाजपा को दिया जनादेश, जानिए सभी 34 सीटों का परिणाम

ग्वालियर चंबल संभाग ने भाजपा को दिया जनादेश, जानिए सभी 34 सीटों का परिणाम
X
  • नरेंद्र सिंह तोमर जीते
  • शिवराज कैबिनेट के तीन मंत्री हारे

ग्वालियर। मप्र की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव के मतगणना जारी है।ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कुल 34 विधानसभा सीटें है। इस क्षेत्र से दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता आते है।ये दोनों संभाग केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है। वहीं, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी इसी क्षेत्र से आते है ऐसे में सभी की नजरें इस क्षेत्र पर बनी है।

ग्वालियर -चंबल संभाग में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां 18 सीटों पर जीत मिली है। वहीँ कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आई है।

ग्वालियर संभाग

  • ग्वालियर में 6 में से तीन सीट भाजपा, तो 3 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं।
  • दतिया जिले में 1 सीट भाजपा और दो सीट कांग्रेस को मिली है।
  • गुना जिले की 4 सीटों में से 2 भाजपा और 2 कांग्रेस को मिली है।
  • शिवपुरी जिले की 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी वहीं 1 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।
  • अशोकनगर जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो भाजपा, एक कांग्रेस ने जीती है।

चंबल संभाग

  • मुरैना में भी भाजपा और कांग्रेस ने बीच बराबर मुकाबला रहा, यहां कांग्रेस और भाजपा को 3-3 सीटें मिली है।
  • भिंड जिले 5 सीटों में से 3 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस को जीत मिली है।
  • श्योपुर जिले दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

आइए जानते है सभी 34 सीटों का हाल -


सीट भाजपा कांग्रेस आगे /विजयी
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर सुनील शर्मा प्रद्युम्न सिंह तोमर 19140 वोटो से जीते
ग्वालियर पूर्व माया सिंह सतीश सिकरवार डॉ सतीश सिकरवार 15353 से जीते
ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह कुशवाह प्रवीण पाठक नारायण सिंह कुशवाह 2536 वोटो से जीते
ग्वालियर ग्रामीण भारत सिंह कुशवाह साहब सिंह गुर्जर

साहब सिंह गुर्जर 3282 वोटो से जीते

भितरवार मोहन सिंह राठौर लाखन सिंह मोहन सिंह राठौर 22354 वोटो से जीते
डबरा इमरती देवी सुरेश राजे सुरेश राज 2267 वोटो से जीते
श्योपुर दुर्गालाल विजय बाबूलाल जंडेल

बाबू जण्डेल 11130 वोटो से जीते

विजयपुर बाबूलाल मेवरा रामनिवास रावत रामनिवास रावत 18059 वोटो जीते
मुरैना रघुराज कंषाना दिनेश गुर्जर दिनेश गुर्जर 19871 वोटो से जीते
सबलगढ़ सरला रावत बैजनाथ कुशवाह

सरला रावत 9805 वोटो से जीती

दिमनी नरेंद्र सिंह तोमर रविंद्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर 24461 वोटो से जीते चलो

अम्बाह कमलेश जाटव देवेंद्र शंखवार

देवेंद्र शंखवार 22627 वोटो से जीते

सुमावली अदल सिंह कंषाना अजब सिंह कुशवाहअदल कंसाना 16008 वोटो से जीते
जौरा सूबेदार सिंह पंकज उपाध्याय

पंकज उपाध्याय 30281 वोटो से जीते

भिंड

नरेंद्र सिंह कुशवाह

चौ राकेश सिंह चतुर्वेदी

नरेंद्र सिंह कुशवाह 14140 वोटो से जीते

गोहद

लाल सिंह आर्य (पूर्व मंत्री)

केशव देसाई

केशव देसाई 607 वोटो से जीते

मेहगांव

राकेश शुक्ला (पूर्व विधायक)

राहुल सिंह भदौरिया

राकेश शुक्ला 22010 वोटो से जीते

लहार

अम्बरीश शर्मा 'गुड्डू'

डॉ गोविन्द सिंह

अम्बरीश शर्मा 'गुड्डू' 12397 वोटो से जीते

अटेर

अरविंद सिंह भदौरिया (कैबिनेट मंत्री)

हेमंत कटारे

हेमंत कटारे 20228 वोटो से जीते

सेंवडा

प्रदीप अग्रवाल

घनश्याम सिंह

प्रदीप अग्रवाल 2558 वोटो से जीते

भांडेर

घनश्याम पिरोनिया

फूल सिंह बरैया

फूल सिंह बरैया 29438 वोटो से जीते

दतिया

डॉ नरोत्तम मिश्रा (कैबिनेट मंत्री)

राजेंद्र भारती

राजेंद्र भारती 7742 वोटो से जीते चलो सॉरी

पोहरी

सुरेश राठखेड़ा धाकड़

कैलाश कुशवाह

कैलाश कुशवाह 49481 वोटों से जीते

शिवपुरी

देवेंद्र जैन

केपी सिंह

देवेंद्र जैन 43216 वोटों से जीते

पिछोर

प्रीतम लोधी

अरविंद सिंह लोधी

प्रीतम लोधी 21882 वोटों से जीते

कोलारस

महेंद्र सिंह यादव

बैजनाथ यादव

महेंद्र यादव 50973 वोटों से जीते

गुना

पन्ना लाल शाक्य

पंकज कनेरिया

पन्नालाल शाक्य 66454 वोटों से जीते

चाचौड़ा

प्रियंका मीणा

लक्ष्मण सिंह (पूर्व मंत्री)

प्रियंका मीणा 61570 वोट से जीतीं

राघौगढ़

हिरेंद्र सिंह बंटी बना

जयवर्धन सिंह (पूर्व मंत्री)

जयवर्धन सिंह 4505 वोटों से जीते


करैरा

रमेश खटीक

प्रागीलाल जाटव

रमेश खटीक 3103 वोटों से जीते

अशोकनगर

जजपाल सिंह जज्जी

हरीबाबू राय

हरीबाबू राय 8373 वोटों से जीते

बमोरी

महेंद्र सिंह सिसोदिया

ऋषि अग्रवाल

ऋषि अग्रवाल 14796 वोटों से जीते


मुंगावली

बृजेंद्र सिंह यादव

यादवेंद्र सिंह यादव

बृजेंद्र सिंह यादव 5422 वोटों से जीते

चंदेरी

जगन्नाथ सिंह रघुवंशी

गोपाल सिंह चौहान

जगन्नाथ सिंह रघुवंशी 21768 वोटों से जीते



Tags

Next Story