22 जनवरी से शुरू होंगे माघ मास के गुप्त नवरात्रि, जानिए सभी व्रत एवं त्यौहार

22 जनवरी से शुरू होंगे माघ मास के गुप्त नवरात्रि, जानिए सभी व्रत एवं त्यौहार
X

ग्वालियर, न.सं.। जनवरी माह की शुरूआत हो गई है। अभी वर्तमान में पौष मास चल रहा है जिसकी समाप्ति 6 जनवरी 2023 को होगी। इसके बाद 7 जनवरी से माघ का मास शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि माघ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 22 जनवरी से होगी जो 30 जनवरी को संपन्न होगी। इस बार गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिन की होंगी।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 7 जनवरी से माघ मास शुरू हो जाएगा। व्रत-त्योहार की दृष्टि से जनवरी का महीना बहुत खास माना जाता है। इस मास में पौष पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, गुप्त नवरात्रि, वसंत पंचंमी जैसे बड़े त्योहार आएंगे।

जनवरी मास के व्रत और त्योहार:-

- 04 जनवरी बुधवार को प्रदोष व्रत (शुक्ल)

- 06 जनवरी शुक्रवार पौष पूर्णिमा व्रत

- 07 जनवरी शनिचरा माघ महीना शुरू

- 10 जनवरी मंगलवार संकष्टी चतुर्थी

- 13 जनवरी शुक्रवार लोहड़ी उत्सव

- 14 जनवरी शनिवार मकर संक्रांति

- 15 जनवरी रविवार मलमास समाप्त

- 18 जनवरी बुधवार षटतिला एकादशी व्रत

- 19 जनवरी गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

- 20 जनवरी शुक्रवार मासिक शिवरात्रि व्रत

- 21 जनवरी शनिवार-माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या)

- 22 जनवरी रविवार माघ गुप्त नवरात्रि शुरू

- 26 जनवरी गुरुवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

- 28 जनवरी शनिवार-नर्मदा जयंती, भीष्म अष्टमी, रथ सप्तमी

- 30 जनवरी सोमवार माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

Tags

Next Story