ग्वालियर में अज्ञातों ने बोलेरो सवार युवक को मारी गोली

X
By - स्वदेश डेस्क |16 Jun 2020 7:34 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। शहर में आज एक बोलेरो सवार युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। युवक को जेएएच में भर्ती किया गया है। सर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आज दोपहर सात नंबर चौराहा स्थित पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के सरकारी आवास के पास एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार दी।
बताया जा रहा है की युवक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में सवार था।युवक का नाम राजेश गुर्जर है। जिसके सर और सीने में दो गोलियां लगी है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत ही नज़दीकी बिरला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।जहाँ हालत बिगड़ने पर उसे जेएएच में रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी।
Next Story
