Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > किसानों के समर्थन में दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारे के सेवादार ने लौटाया पद्मश्री

किसानों के समर्थन में दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारे के सेवादार ने लौटाया पद्मश्री

किसानों के समर्थन में दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारे के सेवादार ने लौटाया पद्मश्री
X

ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानूनों का किसानों द्वारा राजधानी दिल्ली में विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई हस्तियों ने अपने पुरुस्कार लौटाने की घोषणा की है।इसी कड़ी में शहर के दाताबंदी गुरुद्वारा के प्रमुख सेवादार बाबा सेवा सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपना पद्मश्री अवार्ड राष्ट्रपति को लौटा दिया है।

बाबा सिंह को ये अवार्ड उनके द्वारा समाज कल्याण एवं पर्यवरण संरक्षण के क्षेत्र में किये कार्यों के लिए समाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् के रूप में दिया गया था। उन्हें ये अवार्ड साल 2010 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने दिया था।उन्होंने पद्म पुरस्कार की वापसी साथ ही एक वीडियो जारी किया है। जिसमें सरकार से किसानों की मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया है। बता दें की पर्यावरणविद के रूप विख्यात बाबा सेवा सिंह ने मप्र के साथ पंजाब, राजस्थान व अन्य कई राज्यों में बड़ी संख्या में पौधे लगाए है।वे जिले के गुरुद्वारों के प्रबंधन का जायजा लेने हर माह ग्वालियर आते है।

Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top