विद्या विहार स्कूल में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

विद्या विहार स्कूल में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
X
संजय धवन ने भारत विकास परिषद के द्वारा किए जा रहे सभी प्रकल्पों की जानकारी दी

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा सोमवार को विद्या विहार स्कूल में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कोशलेन्द्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र अग्रवाल रहे। स्वागत भाषण मधु धीमान ने दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनूप अग्रवाल ने भारत विकास परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। संजय धवन ने भारत विकास परिषद के द्वारा किए जा रहे सभी प्रकल्पों की जानकारी दी। कार्यकम में प्रथम स्थान पर विद्या विहार स्कूल, द्वितीय भारतीय स्कूल, तृतीय स्थान सेंट एडवर्ड क्रिस्टिनो स्कूल ने प्राप्त किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विम्मी सचदेवा, मधु धीमान, मधु धवन, गुलाब प्रजापति, गिरिश अग्रवाल, जितेंद्र जयरथ, पंकज शर्मा एवं अशोक गर्ग उपस्थित रहे।

Tags

Next Story