Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पुलिस देख मंडप से भागा दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा

पुलिस देख मंडप से भागा दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा

महिला ने थाने में दर्ज कराया था मामला

पुलिस देख मंडप से भागा दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा
X

ग्वालियर। फेसबुक पर देस्ती करने के बाद बहला-फूसलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस देख मंडप से भाग खड़ा हुआ। आरोपी ने महिला से पहले तो शादी करने का वादा किया और चोरी छुप्पे दूसरी जगह शादी करने लगा। लेकिन जब दुष्कर्म पीडि़ता को शादी का पता चला तो वह तुरंत महिला थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए उसकी शादी मे जा पहुंची। लेकिन पुलिस देख युवक मौके से भाग खड़ा हुआ।

जानकारी के अनुसार जडेरूआ जाट धर्मशाला पिण्टो पार्क निवासी 23 वर्षीय छात्रा के साथ रेप हुआ है। पीडि़ता महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी दोस्ती सुभाष नगर हजीरा निवासी कुशल कुमार सूत्रकार से हुई थी। उनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। एक दिन वह घर पर अकेली थी तो कुशल उससे मिलने के लिए उसके घर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ गलत काम किया। धमकाकर इसके बाद वह उसे गांधी नगर स्थित होटल सम्यक व सिद्धार्थ पैलेस में कई बार ब्लैकमेल कर शोषण किया। फिर उसे शादी का झांसा देने लगा और वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन कुछ दिनों से कुशल उससे दूरी बना रहा था। इसी बीच पीडि़ता को पता चला कि कुशल की 26 अप्रैल को शादी है। इसका पता चलते ही उसने कुशल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पीडि़ता महिला थाने जा पहुंची और पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जिस समय पुलिस कुशल के घर पर पहुंची, वहां पर मंडप की तैयारी चल रही थी। लेकिन पुलिस की भनक कुशल को लग गई और वह भाग निकला।

Updated : 26 April 2024 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top