Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > स्टेशन बजरिया पर एक से डेढ़ हजार में मिल रही हैं युवतियां, आटो से आती है दलाल महिलाएं

स्टेशन बजरिया पर एक से डेढ़ हजार में मिल रही हैं युवतियां, आटो से आती है दलाल महिलाएं

स्टेशन बजरिया पर एक से डेढ़ हजार में मिल रही हैं युवतियां, आटो से आती है दलाल महिलाएं
X

ग्वालियर, न.सं.। रात बारह बजे के बाद स्टेशन बजरिया पर देह व्यापार करने वाली दलाल महिलाएं सक्रिय हो जाती हैं। पुलिस से बेखौफ महिलाएं युवाओं को रोककर उनसे सौदेबाजी करती हैं। रात में चाय के ठेलों पर नशेड़ी युवक और आवारा युवकों का जमाबड़ा लगा रहता है।

होटल एंबियंस स्टेशन डाकघर के पास से लेकर बस स्टेण्ड तक रात गहराते ही देह व्यापार करने वाली महिलाएं आटो लेकर पहुंच जाती हैं। रात बारह बजे के बाद पूरे स्टेशन बजरिया में नंगा नाच चलता रहता है। महिलाएं यहां पर आसानी से देह व्यापार के लिए ग्राहक तलाश करती मिल जाएंगी। बीती रात पौने एक बजे के करीब होटल एंबियस के पास ऑटो क्रमांक एमपी 07 आर 6516 एक महिला सवार होकर पहुंची। महिला ने युवक को इशारा कर अपने पास बुलाया और बिना परिचय ही उससे तपाक से बोला कि डेढ़ हजार में 15 वर्ष की लडक़ी मिलेंगी। युवक ने जब महिला से बातचीत करना शुरु की और बताया कि कहां जाना पड़ेगा तो वह बोली हनुमान चौराहा पर लडक़ी कमरे पर मिलेगी। युवक ने दलाल महिला से एक बार फिर प्रश्न किया कि तुम कहां रहोगी तो वह बोली में तो पैसे लेकर चली जाऊंगी। बता दें स्टेशन बजरिया पर इन दिनों देह व्यापार में लिप्त महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय है। एक महिला पड़ाव पुल पर बैठती है तो एक होटल एंबियस और बजरिया पुलिस चौकी के आसपास घूमती रहती है। पुलिस का देह व्यापारी करने वाली महिलाओं को कोई खौफ नहीं है।

नेताजी के समर्थक लगाते हैं ठेले

स्टेशन पेट्रोल पम्प गुलमबर के पास चाय पान मसाले सिगरेट आदि के पांच छह ठेले लगते हैं। पुलिस ठेले वालों पर कार्रवाई करती है लेकिन एक मंत्री के समर्थक होने के कारण पुलिस उन पर सख्त कार्रवाई कर नहीं पाती है।

नशेडि़य़ों का भी आंतक

एक दर्जन से ज्यादा युवाओं की टोली फटे कपड़े तो कई नंगे बदन यहां पर नशे में झूमते मिल जाएंगे। रुमाल में सुलोचन छिडक़कर मुंह से सूंघते हुए नशेड़ी देखे जा सकते हैं तो स्मैक भी अब उनको मिलने लगी हैं।

देह व्यापार करने वाली महिला स्टेशन पर करती हैं आराम

रात भर स्टेशन बजरिया पर जिस्मफिरोसी का ध्ंाधा करने के बाद सुबह दो तीन महिला प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्थित चाइल्ड हेल्प लाइन डेस्क से चंद कदम की दूरी पर आराम करती हुई मिल जाएंगी। आरपीएफ, जीआरपी और पड़ाव पुलिस का इनका कतई खौफ नहीं है। राहगीर और पुलिस कर्मियों से अभ्रद भाषा में बात करना इनकी आदत में हैं।

यदि देह व्यापार करने वाली दलाल महिलाओं का गिरोह स्टेशन बजरिया में सक्रिय है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेले वालों को खदेडऩे के बाद भी वह पुन: आ जाते हैं।

विवेक अष्ठाना

Updated : 2 Jun 2022 8:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top