Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > बर्थ डे मनाने के बहाने लड़की को फुसलाया, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

बर्थ डे मनाने के बहाने लड़की को फुसलाया, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

बर्थ डे मनाने के बहाने लड़की को फुसलाया, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
X

ग्वालियर। नबालिग लडक़ी को पड़ोसी ने अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उससे फोन पर बातचीत करने लगा। यहीं नहीं उससे वादा किया कि शादी उसी से करेगा। पिछले महीने जब लडक़ी का बर्थ डे आया तो उसे सेलीब्रेट के बहाने बुलाकर मोतीझील पानी प्लांट पर ले गया। वहां केक काटकर जन्मदिन मनाया फिर उस लडक़ी के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसे धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो उसे बदनाम कर देगा। डर के कारण वह चुप रही। एक महीने बाद उसने अपनी मां को बताया। फिर मां के साथ पुरानी छावनी थाने पहुंची और एफआईआर कराई।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता 14 साल की है। मोतीझील इलाके मे रहती है। उसने बताया कि पिछले एक साल से वह बलात्कार करने वाले आरोपी को जानती है। उससे फोन पर भी बातें हुआ करती थी। वह अक्सर कहता कि उसे पसंद करता है और उससे शादी करेगा। पिछली 22 मार्च को उसका जन्मदिन था। वह सामान लेने बाजार जा रही थी। तभी पड़ोसी का फोन आया। उससे बोला कि उसका बर्थ डे सेलिब्रेट करना चाहता है। उसे बहाने से अपने पास बुला लिया। फिर उसे मोतीझील पानी प्लांट पर लेकर पहुंचा। पहले तो केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद जबरन उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता कुछ गुमसुम सी दिख रही थी इस पर मां को शक हुआ। उन्होंने पूछा तो कुछ नहीं बताया। जब मां ने डांटा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद मां उसे पुरानी छावनी थाने लेकर पहुंची। पुलिस को पूरा मामला बताकर एफआईआर कराई।

Updated : 2 May 2022 4:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top