विप्रा ब्राह्मण मंच ने गणेश उत्सव मनाया

X
By - स्वदेश डेस्क |1 Sept 2020 6:30 AM IST
Reading Time: ग्वालियर, न.सं.। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की ओर से गत दिवस गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। सभी विप्रा बहनों ने अपने-अपने घरों में सुंदर झांकियां सजार्इं। सभी संगनीयों ने ऑनलाइन गणेश उत्सव का आयोजन किया जिसमें सभी बहनों ने गणपति जी के दर्शन किए। गणेश जी की वंदना श्रीमती तनुजा शुक्ला के द्वारा की गई। गणेश जी की स्थापना का महत्व नीलम शुक्ला द्वारा बताया गया। गणेश जी के मधुर भजन अर्चना शर्मा और शालिनी चतुर्वेदी के द्वारा सुनाए गए। घर में ही विसर्जन का महत्व डॉ. राजरानी शर्मा द्वारा बताया गया। इसी क्रम में डॉ. सुलोचना शर्मा, ऊषा चतुर्वेदी, डॉ. मंदाकिनी आदि ने गणेश उत्सव का महत्व बताया। संचालन श्रीमती ज्योति शर्मा एवं आभार नीतू उपमन्यु द्वारा व्यक्त किया गया।
Next Story
