पूर्व पार्षद मीना चौधरी का निधन

X
By - स्वदेश डेस्क |23 May 2022 1:18 PM IST
Reading Time: ग्वालियर, न.सं.। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी की धर्म पत्नी पूर्व पार्षद एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीना चौधरी का रविवार को सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर रोग से पीडि़त थीं। उनकी अंतिम यात्रा शांतिनगर स्थित निज निवास से देर शाम लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंची।
उनके निधन पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित बड़ी संख्या में राजनेता, समाजसेवी एवं गणमान्यजन अंतिम यात्रा में शामिल रहे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमती चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया श्री चौधरी को फोन कर शोक व्यक्त किया।
Next Story
