Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > बड़ा हादसा : 15 अगस्त के लिए झंडा लगाते समय लिफ्ट टूटी, 3 निगम कर्मियों की मौत

बड़ा हादसा : 15 अगस्त के लिए झंडा लगाते समय लिफ्ट टूटी, 3 निगम कर्मियों की मौत

बड़ा हादसा : 15 अगस्त के लिए झंडा लगाते समय लिफ्ट टूटी, 3 निगम कर्मियों की मौत
X

ग्वालियर। नगर निगम के दफ्तर पर शनिवार सुबह राष्ट्र ध्वज लगाते समय हाइड्रोलिक लिफ्ट अचानक टूट गई। इस हादसे में लिफ्ट पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है। इधर, तीन लोगों की मौत से बौखलाए एक वकील ने प्रभारी निगम आयुक्त को चाटा मार दिया, जिसके बाद पुलिस ने वहां से भीड़ हटाकर निगम अफसरों को निकाला।

ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिस हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर निगम कर्मचारी तिरंगा लगा रहे थे, वह अचानक टूट गई। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नीचे लाया गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के नाम मंजर आलम, कुलदीप दंडौतिया और विनोद बताए गए हैं। जबकि एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को डेडहाउस पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच कुछ लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना से गुस्साए एक वकील ने प्रभारी निगमायुक्त को चाटा मार दिया। ग्वालियर प्रवास पर आए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को जब मामले की जानकारी लगी वह तुरंत महाराज बाड़ा पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा घायल कर्मचारियों के उपचार के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से भी चर्चा की है।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top