ग्वालियर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से घर में आग लगी, परिवार के पांच लोग झुलसे

X
By - स्वदेश डेस्क |30 March 2024 3:36 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। ग्वालियर में आज एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के सिंधिया नगर क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल बचाव अभियान में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में आज शनिवार को एक घर में सिलेंडर फट गया। दोपहर में खाना बनाने के समय ये हादसा हुआ आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही दमकल का अमला मौके पर पंहुचा। हादसे में परिवार के पांच लोग झुलस गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Next Story
