Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता की 21 महीने बाद घर वापसी

पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता की 21 महीने बाद घर वापसी

पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता की 21 महीने बाद घर वापसी
X

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण अभियान में आज अंतिम दिन हजारों कांग्रेसियों के साथ पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता फिर से ग्रहण की इस मौके पर श्रीमती गुप्ता और उनके पति राजीव गुप्ता को भाजपा में पुनः आने पर सभी नेताओ ने स्वागत किया।

पूर्व महापौर के भाजपा में दोबारा शामिल होने की अटकलें लंबे समय से चल रहीं थी। भाजपा सदस्यता अभियान ने उनकी यह राह आसान कर दी।बता दें की साल 2018 में विधानसभा चुनावों में टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस समय कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें मानाने एवं चुनाव ना लड़ने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।;हालांकि वह यह चुनाव हार गई थी, साथ ही भाजपा उमीदवार पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को भी उनके चुनाव लड़ने से नुकसान हुआ था।



Updated : 24 Aug 2020 8:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top