344 वाहनों के साथ मैदान में उतरे कर्मचारी, 572 टन कचरा उठाया

344 वाहनों के साथ मैदान में उतरे कर्मचारी, 572 टन कचरा उठाया
X
वहीं जिन क्षेत्रों में वाहन नहीं पहुंचे हैं, वहां बुधवार को कचरे का कलेक्शन कराया जाएगा।

ग्वालियर। दो दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगे हुए थे। मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मचरी टिपर वाहनों के साथ मैदान में उतरे व देर शाम तक 572 टन कचरा लैंडफिल साइट पहुंचाया। हालांकि नगर निगम के कुछ सफाई कर्मचारी अवकाश पर रहे थे, जिसके चलते कई जगह अभी ीाी कचरे के ढेर लगे हुए है। मंगलवार सुबह निगम ने 344 वाहनों को निकालकर शहर के विभिन्न गली-मोहल्ले से कचरे का कलेक्शन कर रात तक 572 टन कचरा लैंडफिल साइट पर पहुंचा और 300 टन कचरा सडक़ पर ही पड़ा रहा। क्योंकि दीपावली के अगले दिन हेल्पर, ड्राइवर व सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने के चलते 800 से 1000 टन कचरा सडक़ पर ही पड़ा रहा था। इसमें से मंगलवार को 572 टन कचरा ही लैंडफिल साइट पर पहुंचा है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि रात 11 बजे तक चारों विधानसभा मेंं एक जेसीबी व दो डंपर लगाकर भी बाजारों से कचरा कलेक्शन किया जाएगा। वहीं जिन क्षेत्रों में वाहन नहीं पहुंचे हैं, वहां बुधवार को कचरे का कलेक्शन कराया जाएगा।

रात्रिकालीन साफ सफाई व कचरे के कलेक्शन के लिए नगर निगम की ओर से ग्वालियर, पूर्व, दक्षिण और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एक जेसीबी और दो डंपर के माध्यम से कचरे का कलेक्शन कराया गया। नगर निगम की तीनों डिपो पर सुबह 25 ड्राइवर व हेल्पर कम पहुंचे। इन कर्मचारियों की डयूटी विधानसभा चुनाव में बस के ड्राइवर व गार्ड के रूप में लगाई गई है। सुबह 344 वाहनों से दोपहर दो बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक कचरे का कलेक्शन किया गया। वहीं यह कर्मचारी अब 20 नवंबर को ही डयूटी पर आएंगे।

Tags

Next Story