विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सामग्री बाजार सज कर तैयार

ग्वालियर। आचार संहिता लागू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई उम्मीदवारों के नाम घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित भाजपा बसपा भी रह गए नाम कड़वे दिन खत्म होते 15 अक्टूबर को घोषित होने की उम्मीद है। 17 नवंबर को मतदान है। अंचल में राजनीतिक पारा बढ़ गया है। इसी के चलते चुनावी सामग्री बाजार सज-धज कर तैयार है। होडिंग, बैनर, पंपलेट, फ्लेक्स, झंडा, दुपट्टे, लाइट, साउंड, फ्लॉवर, टेंट, पेंटर और कैटरिंग बालों की बुकिंग चालू हो गई है।
आचार संहिता लग गई है कुछ नाम भी घोषित हो गए हैं। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। 6 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से फ्लेक्स हमारे द्वारा तैयार किए जाते हैं। चुनावी सरगर्मी को देखते हुए लग रहा है अबकी बार फ्लेक्सों का खूब प्रयोग होगा। हमारे द्वारा होडिंग फ्लेक्स गाडी, ट्रैक आदि पर भी फिटिंग की जाती है। जिनके विभिन्न-विभिन्न रेट है।
परमानंद
नारायण फ्लेक्स पॉइंट ग्वालियर
चुनाव के लिए हम तैयार हैं। चुनाव प्रचार हेतु झंडा, मफलर, टोपिया, केप, झंडिया, बिल्ले, सनकैप स्टीकर आदि आ गए हैं। 2 रुपए से लेकर 250 रुपए तक के झंडा हमारे पास उपलब्ध है। तो वही 3 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के मफलर है। अन्य नई सामग्री भी चुनाव को देखते आई है। जो पहली बार देखी आयेगी।
धर्म गोयल
अंजलि ट्रेड कॉरपोरेशन एंड प्रिंटर्स ग्वालियर
कैंडिडेटो के नाम घोषित होते ही पिछले दो दिन से चुनावी काम आना चालू हो गया है। हमारे द्वारा मल्टी कलर ऑफसेट प्रिंटिंग द्वारा पोस्टर, कैलेंडर, हैंडबिल, स्टीकर, फार्म, बैनर, पेंपलेट आदि बनाए जाते हैं। जो 45 पैसे से लेकर 1 रुपए और 5 रुपए तक के रहते हैं। अबकी बार के चुनाव को देखते हुए अच्छा बाजार रहने की उम्मीद है।
संदीप सिंह राठौड़
नेहा ग्राफिक्स ग्वालियर
कुछ उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। अभी आर्डर नहीं आए हैं लेकिन अबकी बार अच्छे ऑर्डर आने की उम्मीद है क्योंकि अबकी बार त्रिकोणी मुकाबला होने का माहौल नजर आ रहा है। इसलिए धंधा भी अच्छा मिलेगा। जिस तरह मध्यप्रदेश में बड़े-बड़े नेताओं का आवागमन दिख रहा है। खूब काम मिलेगा ऐसी उम्मीद है। हमारी सारी तैयारी पूर्ण है।
अजीत भदौरिया
जय मां खरखंडा फ्लॉवर डेकोरेशन एंड इवेंट कंपनी
चुनाव आते ही दीवार पेंटिंग का काम मिलने लगा है। पेंटिंग का ठेका प्रति शब्द और सेंटीमीटर के हिसाब से लेते हैं। 10 पैसे से लेकर 1 रुपए तक प्रति शब्द और अक्षर के हिसाब से दीवार पेंटिंग का खर्चा आता है। कुछ आर्डर मिले हैं उम्मीद है अबकी बार पिछली बार की तरह अच्छा काम मिलेगा।
विकास सोनी
पेंटर
अभी तक ऑर्डर तो नहीं आए हैं लेकिन कड़वे दिन खत्म होने के बाद आर्डर जरूर आने की उम्मीद है। हमारे पास राजनैतिक पार्टी के अलावा कलेक्ट्रेट, नगर निगम, चुनाव आयोग आदि के सरकारी ऑर्डर भी आते है। हमारे द्वारा 50 रुपए थाली से लेकर 250 रुपए तक की थाली चुनाव में उपलब्ध कराई जाती है। अब जैसा आर्डर मिलेगा उसके हिसाब से काम किया जाएगा। हम चुनावी काम के लिए तैयार है।
सीताराम खंडेलवाल
खंडेलवाल कैटरिंग
