Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > लाड़ली बहना की नहीं हो पा रही केवाईसी, महिलाएं हो रही परेशान

लाड़ली बहना की नहीं हो पा रही केवाईसी, महिलाएं हो रही परेशान

आवेदिका के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होती है जो कि सर्वर स्लो होने के कारण मोबाइल पर नहीं पहुंच पा रही।

लाड़ली बहना की नहीं हो पा रही केवाईसी, महिलाएं हो रही परेशान
X

ग्वालियर। मप्र सरकार ने हाल ही में महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रतिमाह 1 हजार रूपए महिलाओं के खाते में डाले जा रहे है। इसके लिए प्रदेश भर में जिला स्तर पर ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले में भी ईकेवाईसी का कैंप लगाया गया है लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, इस योजना का लाभ पाने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदिका के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होती है जो कि सर्वर स्लो होने के कारण मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच पा रही। जिसके कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है की आज सुबह एक भी केवाईसी नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से कई महिलाएं घंटो केवाईसी सेंटर पर इंतजार करने के बाद घर लौट गई।

घर पर बच्चे परेशान- लाइन में महिला परेशान -

हजीरा कम्युनिटी हॉल पर केवाईसी के लिए आई महिला रागिनी और कंचन ने बताया की वह वह सुबह से अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर केवाईसी कराने के लिए आई है। अधिकारी-कर्मचारी सर्वर डाउन होने की बात कह रहे है। जिसके कारण वह परेशान होकर घर वापिस जा रही है। इसी तरह अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह की शिकायत की। उन्होंने बताया की वह कल बुधवार को भी आई थी लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण दो दिनों से उनकी केवाईसी नहीं हो सकी है।

Updated : 13 April 2024 12:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top