चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र में देर रात चालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह शव फांसी पर लटका मिला तब फांसी का पता चला। मृतक रात को कमरे में ठीक ठाक सोया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
ढोलीबुआ पुल निवासी प्रकाश पुत्र जगदीश कैलासिया 50 पेशे से चालक था। हर रोज की तरह बीते कल भी प्रकाश रात को घर आया और परिजनों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। बताया गया है कि पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी जबकि प्रकाश अन्य कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब पत्नी प्रकाश को जगाने के लिए पहुंची तो कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
खिडक़ी से परिजनों ने झांककर देखा तो प्रकाश का शव फांसी पर लटका हुआ था। फांसी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फांसी का पता चलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर विच्छेदन गृह पहुंचाया। कमरे की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। इस संबंध में जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर घर में क्लेश भी होता रहता था। संभवत फांसी इसी के चलते लगाई होगी। मर्ग के बाद जो भी जांच में तथ्य आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
