Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > अध्ययन से ही इंसान अपने जीवन में बदलाव ला सकता है: नरेन्द्र सिंह तोमर

अध्ययन से ही इंसान अपने जीवन में बदलाव ला सकता है: नरेन्द्र सिंह तोमर

भाजयुमो भाषण प्रतियोगिता का सम्भागीय कार्यक्रम संपन्न

अध्ययन से ही इंसान अपने जीवन में बदलाव ला सकता है: नरेन्द्र सिंह तोमर
X

ग्वालियर,न.सं.। भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की प्रयोगशाला है। जो राष्ट्र के प्रति ध्येयनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्रवादी युवाओं का निर्माण करती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा से निकले युवा देश और राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण मैं स्वयं हूं। अध्ययन का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण योगदान है। अध्ययन से ही इंसान अपने जीवन में बदलाव ला सकता है। अध्ययन ही व्यक्तित्व और विकास की एकमात्र कुंजी है। हमारे देश में भाषण कला का एक महत्वपूर्ण योगदान है। भाषण से ही अच्छे राष्ट्रव्यापी युवाओं का निर्माण हो सकता है। यह बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कैंसर हॉस्पिटल स्थित शीतला सहाय सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे यूथ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही। श्री तोमर ने कहा कि भाजयुमो देशभक्त युवाओं का संगठन है, विचारवान युवाओं का संगठन है, और यह भाजपा के बैकबोन के रूप में काम करता है।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि के रूप में सांसद विवेक शेजवलकर, जिलाध्यक्ष कमल माखाीजानी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, हरीश यादव, ग्वालियर संभाग प्रभारी सुरेंद्र गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, राहुल दुबे उपस्थित रहे।

आज का युवा पूरी तरह समर्थ है: शेजवलकर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि मुझे जब कभी युवाओं के बीच आने का अवसर मिलता है तो बड़ा अच्छा लगता है। इसमें कोई शंका नहीं है कि आने वाली चुनौतियों के लिए देश को सही दिशा पर बनाये रखने के लिए आज का युवा पूरी तरह समर्थ है, जहा तक भारतीय जनता पार्टी का सवाल है भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उस पार्टी की सबसे बड़ी ताकतयुवा ही है, क्योंकि जिस पार्टी में युवा है उस पार्टी को कभी कोई हरा नहीं सकता, क्योंकि वह युवा ही है जिन्हें आने वाले समय में हम जिम्मेदारियां देने वाले हैं।

एक अच्छा वक्ता राजनेता जरूर बनता है: माखीजानी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि एक अच्छा नेता, अच्छा वक्ता ना बने परंतु एक अच्छा वक्ता एक अच्छा राजनेता जरूर बनता है। स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने दिया। संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवपुरी जिलाध्यक्ष नवनीत सिंह ने किया।

9 जिलो से चयनित प्रतिभागियों ने लिया भाग

ग्वालियर चम्बल संभाग के 9 जिलों से चयनित प्रतिभागी भाग लिया। प्रत्येक जिले से चयनित कुल 90 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में जूरी मेंबर के रूप में सत्येंद्र दुबे एवं माधव विधि महाविद्यालय की प्राचार्य नीति पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महेश जयसवाल, राजू सेंगर, विनोद शर्मा, विपुल जैन, मोनू पटेरिया आदि उपस्थित थे।

इन युवाओं का हुआ चयन

जिन युवाओं का चयन हुआ है वह प्रदेश स्तर की भाषण प्र्रतियोगिता में भाग लेने भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल जाने वालों में शिखा सिकरवार, लेखराज यादव, निकिता भदौरिया, भानु समाधिया, सुरजीत, अभिलाषा, पीयूष पाठक, प्रवीण उपाध्याय, हर्ष शर्मा, पालक सिकरवार, संजय शर्मा, गुंजन लहरिया व मानसी दुबे शामिल है।

Updated : 24 May 2022 8:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top