Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > स्वर्ण रेखा के पुनर्जीवन के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से तैयार की जाएगी परियोजना

स्वर्ण रेखा के पुनर्जीवन के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से तैयार की जाएगी परियोजना

संभागायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

स्वर्ण रेखा के पुनर्जीवन के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से तैयार की जाएगी परियोजना
X

ग्वालियर, न.सं.। स्वर्ण रेखा नदी के पुनर्जीवन के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से डीपीआर तैयार कर नमामि गंगे प्रोजेक्ट को भेजी जाएगी। यह निर्णय संभागीय आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को स्वर्ण रेखा नदी को पुनर्जीविक करने के उद्देश्य से आयोजित हुई बैठक में लिया गया।

उच्च न्यायालय द्वारा स्वर्ण रेखा नदी के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में आयोजित बैठक में संभागीय आयुक्त श्री सिंह ने कहा है कि स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्व में स्वर्ण रेखा नदी के संबंध में तैयार की गई परियोजनाओं को वर्तमान परिस्थिति में पुन: तैयार किया जाए। नई परियोजना तैयार कर स्वीकृति हेतु भारत सरकार के नमामि गंगे प्रोजेक्ट को भेजी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से तैयार की जाने वाली नई डीपीआर में जल संसाधन विभाग, नगर निगम के साथ ही अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भी समन्वय स्थापित कर सम्पूर्ण परियोजना तैयार करने का कार्य किया जाए। परियोजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञों से भी विचार-विमर्श कर स्वर्ण रेखा नदी के पुनर्जीवन के संबंध में सभी पहलुओं को शामिल किया जाए। बैठक में विशेष रूप से जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी नीतू माथुर सहित जल संसाधन, सेतु विकास निगम, नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।

Updated : 14 May 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top