Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > दिग्विजय सिंह का आरोप, कहा- खरगोन में उपद्रव के लिए प्रशासन जिम्मेदार

दिग्विजय सिंह का आरोप, कहा- खरगोन में उपद्रव के लिए प्रशासन जिम्मेदार

दिग्वियजय सिंह ने ग्वालियर दौरे पर पहुंचे

दिग्विजय सिंह का आरोप, कहा- खरगोन में उपद्रव के लिए प्रशासन जिम्मेदार
X

ग्वालियर। खरगोन में रविवार को रामनवमी के जुलुस पर पथराव और उसके बाद हिंसक घटनाओं को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जहां उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं, तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खरगौन उपद्रव के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात भी कही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खरगौन में हुए उपद्रव के लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार है। प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिये थे। हालात बिगड़ने के बाद भी प्रशासन उन पर काबू पाने में नाकाम रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि इनसे संबंधित अन्य सवालों को पूर्व मुख्यमंत्री टाल गये।

महंगाई पर निशाना -

इस दौरान उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई को कंट्रोल करने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थ उच्चतम स्थिति पर पहुंच गये हैं। रसोई गैस व खादय पदार्थों के दाम बढ़ने के कारण आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मीरा नगर में पीड़ितों से चर्चा -

दिग्विजय सिंह ग्वालियर में मीरा नगर में जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीलाल भारती के घर पहुंचे हैं। उन्होंने मीडितों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। बताया जा रहा है कि मीरा नगर के 15 लोगों को 3 साल पहले नगर निगम ने 30 साल की लीज पर भूखंड दिये थे। लीज अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम आयुक्त ने इनकी लीज अवधि बढ़ाने की बजाये खाली करने के लिए नोटिस थमा दिये हैं। मीरा नगर में पीडि़तों से काफी देर तक बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों पर दमन कर रही है। प्रशासन के सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्हें आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस इन सभी के खिलाफ आवाज उठाएगी।

Updated : 11 April 2022 1:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top