श्री सनातन धर्म मंदिर में देव उठनी ग्यारस आज मनेगी

X
By - Digital Desk |23 Nov 2023 8:40 AM IST
Reading Time: धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि सांयकाल 6:30 बजे भगवान चक्रधर के सम्मुख गन्नों का मंडप लगाया जाएगा।
ग्वालियर | श्री सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक शुक्ल देव उठनी ग्यारस 23 नवंबर गुरुवार को मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री महेश नीखरा एवं धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि सांयकाल 6:30 बजे भगवान चक्रधर के सम्मुख गन्नों का मंडप लगाया जाएगा। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से भगवान श्रीहरि विष्णु का वैदिक मंत्रों एवं स्तुतियों से आव्हान किया जाएगा। पूजन में सभी भक्तगण, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का विशेष श्रृंगार होगा। कार्तिक शुक्ल वैकुंठी चौदस 25 नवंबर शनिवार को श्री तुलसी-शालिग्रामजी का विवाह उत्सव पूर्ण विधि विधान से आयोजित होगा।
Next Story
