Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > अंधेरे में मनेगी दीवाली, नहीं लग पाईं लाइटें

अंधेरे में मनेगी दीवाली, नहीं लग पाईं लाइटें

अंधेरे में मनेगी दीवाली, नहीं लग पाईं लाइटें
X

ग्वालियर, न.सं.। दीपावली की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, लेकिन अंधेरी गलियों में उजाले को लेकर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं है। शहर के कई वार्डों में आज भी अंधेरा छाया हुआ है। इन वार्डों में सिर्फ सूरज का उजाला होता है। पूर्व पार्षदों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही है।

दीपावली पर्व पर शहर के कई कॉलोनी-मोहल्लों में भी अंधेरा पसरा रहेगा। इसकी वजह यह है कि कॉलोनी-मोहल्लों की सड़कों की सोडियम लाइट खराब पड़ी हैं। इन्हें दुरुस्त करने का जिम्मा नगर निगम का रहता है लेकिन नगर निगम ने केवल पॉश कॉलोनियों में ही स्ट्रीट लाइट पर ध्यान दिया है। पीली कोठी के पीछे बिजली के खंबों पर सोडियम लाइट नहीं। शहर के वार्ड 35 स्थित शेख की बगिया में कई जगह अंधेरा छाया रहता है। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष बीबी जोशी का आरोप है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि उनका वार्ड जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से निगम में छठवें स्थान पर है।

वार्ड में लगे कचरे के ढेर, पनप रहे मच्छर

वार्ड 35 में जगह-जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सफाई के लिए कर्मचारी वार्ड में नहीं जा रहे हैं। सफाई को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को आवेदन देकर अवगत कराया है। सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक दो दिन आते हैं।

इनका कहना है

वार्ड 35 में शेख की बगिया में काफी दिनों से लाइटें खराब हैं। वार्ड में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मैंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बीबी जोशी, उपाध्यक्ष, आप

पूरे शहर में लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। दीपावली से पहले सभी वार्डों की लाइट ठीक करवाई जाएंगी। वार्ड 35 में हमने 40 से अधिक लाइटें लगाई हैं।

-देवी सिंह राठौर, विद्युत प्रभारी, नगर निगम

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top