Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > जन्माष्टमी पर ऑनलाइन हो रहे दर्शन, करोड़ो के गहनों से हुआ श्रृंगार, सूने रहे मंदिर

जन्माष्टमी पर ऑनलाइन हो रहे दर्शन, करोड़ो के गहनों से हुआ श्रृंगार, सूने रहे मंदिर

जन्माष्टमी पर ऑनलाइन हो रहे दर्शन, करोड़ो के गहनों से हुआ श्रृंगार, सूने रहे मंदिर
X

ग्वालियर। शताब्दियों से भगवान कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से देश भर में मनाया जा रहा है।इस साल कोरोना महामारी के चलते पहली बार भक्त अपने प्रिय भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन नहीं कर पा रहे है। भक्त अपने-अपने घरों में ही यशोदानंदन की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान सोशल मीडिया पर भक्तों को दर्शन दे रहें है। कोरोना गाइडलाइंस में मंदिरों में सिर्फ पंडितों एवं पुजारियों को प्रवेश की अनुमति मिली है।

ग्वालियर में कृष्ण मंदिरों सहित पूरे शहर में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है।हालांकि कोरोना के चलते मंदिरों पर विशेष भीडभाड नही है।शहर के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में श्रृदालुओं को फेसबुक एवं एलईडी के माध्यम से दर्शन कराये जा रहे है। मंदिर में रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म कराया जायेगा।भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाया जायेगा।यहाँ भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा को करोड़ो रुपयों की प्रतिमा से सजाया गया है।राधा-कृष्ण को हीरों से जड़ित मुकुट एवं हार पहनाये गए है। जेवरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने यहाँ पुलिस के जवानों को तैनात किया है।





Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top